Dhaka news today : भारत के खिलाफ बंगलादेश की भूमि का इस्तेमाल करना चाहता है अमेरिका

Dhaka news today :

Dhaka news today भारत के खिलाफ बंगलादेश की भूमि का इस्तेमाल करना चाहता है अमेरिका’

Dhaka news today ढाका !  जातीय समाजतांत्रिक दल के अध्यक्ष हसनुल हक इनु ने कहा है कि  अमेरिका बंगलादेश को लेकर अचानक अति उत्साही हो गया है।

इनु ने कहा कि वास्तव में अमेरिका भारत पर हावी होने के लिए बंगलादेश के क्षेत्र का उपयोग करने की कोशिश कर रहा है। अगर अमेरिका को भारत के खिलाफ अपना करीबी सहयोगी नहीं मिला, तो वह (अमेरिका) शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करते हुए भारत के मित्र देश बंगलादेश में कठपुतली सरकार स्थापित करने की कोशिश करेगा।

इनु ने सोमवार को जातीय संसद (राष्ट्रीय संसद) में 2023-24 वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय बजट पर आम चर्चा के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि वास्तव में अमेरिका और भारत के बीच बातचीत चल रहे हैं। उन्होंने कहा,“अमेरिका अब इतना उत्साही क्यों है? वे ‘लोकतंत्र’ शब्द का प्रयोग करते रहे हैं। लेकिन क्या कोई ऐसे देश का नाम बता सकता है, जहां अमेरिका ने लोकतंत्र स्थापित किया हो? जब अमेरिका किसी भी देश के लोकतंत्र के लिए उत्साह दिखाता है, तो यह उस देश की सरकार या विपक्ष के बजाय लोगों के लिए अधिक कष्ट लाता है।”

उन्होंने कहा, “अब वक्त आ गया है कि हम सोचें कि अमेरिका के इस अतिउत्साह की वजह क्या है? क्या यह लोकतंत्र है या सेंट मार्टिन द्वीप?”

जेएसडी अध्यक्ष ने कहा कि बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बंगलादेश जमात-ए-इस्लामी के नेता अलग-अलग लोगों से अपील करके खतरे को आमंत्रित कर रहे हैं क्योंकि वे अपने पैरों पर खड़े होने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम 20,000 मील दूर से किसी को आने और बंगलादेश को खेल का मैदान बनाने की अनुमति नहीं दे सकते। स्वतंत्र और संप्रभु बंगलादेश में चुनाव संविधान के अनुसार समय पर होंगे।”

Mixed Martial Arts City Korba : स्नेहा बंजारे एशियन कराते गेम्स सिलेक्शन ट्रायल के लिए दिल्ली रवाना

इनु ने कहा कि चुनाव दिसंबर 2023 के अंत में होंगे। कुछ विदेशी मुल्क चुनाव को लेकर कुछ न कुछ पकाने की कोशिश कर रहे हैं और, ऐसा लगता है कि बीएनपी, जमात-ए-इस्लामी और उनके सहयोगी संसदीय चुनाव से पहले सत्ता हथियान चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU