छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहने वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी का उन्हीं के आवास में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली हैं। महिला घर में अकेली थी। सिविल लाइन पुलिस को घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा की पत्नी का संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का नाम जानकी शर्मा बताया जा रहा है जो की CSEB कॉलोनी के क़्वार्टर नम्बर 569 में अकेली रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर महिला की लाश पड़ी मिली। हत्या या आत्महत्या इसकी जानकारी नहीं हो पायी है। फ़िलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी है।