(Dantewada News Today) विधानसभा उपाध्यक्ष की पहल का असर समय सीमा बढ़ी,5 मार्च तक भर सकते है ओपीएस का विकल्प

(Dantewada News Today)

(Dantewada News Today) पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चाने विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम का जताया आभार

 

मुख्यमंत्री से मिलकर मोर्चा रखेगा एल. बी. संवर्ग के लाखों शिक्षकों की मांग

मोर्चा को मिल रहा विधायक व मंत्रियों का समर्थन

 

(Dantewada News Today) दंतेवाड़ा / पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के जिला संचालक उदयप्रकाश शुक्ला,संतोष मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लगभग 3.15 लाख कर्मचारियों की बहुप्रतिक्षित मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में 1 अप्रैल 2022 से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने का बड़ा निर्णय लिया तथा एन.पी.एस. अथवा ओ. पी. एस. विकल्प चयन करने हेतु कर्मचारियों को 24 फरवरी तक की समय-सीमा दी थी।

(Dantewada News Today) कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपनी विकल्प प्रस्तुत करना भी आरंभ कर दिया। किन्तु इन कर्मचारियों में एक समूह ऐसा समूह भी है जिनकी पेंशन योग्य सेवा गणना की तिथि स्पष्ट न होने के कारण वे विकल्प प्रस्तुत करने की समय-सीमा में वृद्धि की निरंतर मांग करता रहा।

(Dantewada News Today) ज्ञात हो कि स्कूल शिक्षा विभाग में एल.बी. संवर्ग के लगभग 1.5 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनका विभाग में संविलियन जुलाई 2018 को या इसके उपरांत हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों के द्वारा विभाग से पेंशन हेतु पूर्व सेवा की गणना किये जाने की गुहार लगाता आया है, किन्तु विभाग द्वारा न इनकी मांगों पर कभी गौर किया गया और न ही पेंशन हेतु उनकी सेवा गणना तिथि को स्पष्ट करने की आवश्यकता महसूस की गई।

विकल्प चयन करने की समय-सीमा 24 फरवरी तय कर दी। ऐसे में प्रदेश के 1.5 लाख कर्मचारियों ने विकल्प न प्रस्तुत करते हुए पेंशन हेतु सेवा गणना की तिथि स्पष्ट करने का हवाला देते हुए विकल्प प्रस्तुत करने की समय-सीमा में वृद्धि की मांग पर अड़े रहे।

विदित हो कि कार्मिक संपदा पोर्टल में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी डी. डी.ओ. से इस संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति के पद पर कार्यभार ग्रहण तिथि के स्थान पर संविलियन तिथि की एन्ट्री करवाकर इनके संविलियन पूर्व सेवा को शुन्य कर एक नये विवाद को जन्म दे दिया है। ऐसे में प्रदेश के सारे एल.बी. संवर्ग के शिक्षक अपनी सेवा अवधि की गणना को लेकर आशंकित हैं और अपने आशंका के समर्थन में वर्ष 2012 में एन.पी.एस. का लाभ देने के लिए विभाग द्वारा बोगस नियुक्ति तिथि डालने का उदाहरण भी दे रहे हैं।

एल.बी. संवर्ग के शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश के मुखिया ही उनके संबंध में उचित निर्णय करते हुए उन्हें न्याय दे सकते हैं। यही वजह है कि पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के संबंद्ध राज्य के सारे शिक्षक संगठित होकर एन.पी.एस./ ओ. पी. एस. विकल्प चयन प्रक्रिया का भारी विरोध करते हुए शासन से समय-सीमा में वृद्धि की मांग पर अड़े हुए हैं, ताकि मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रख सकें।

इसीलिए प्रदेश में 24 फरवरी तक लगभग 1.30 लाख कर्मचारी विकल्प प्रस्तुत नही किये हैं, जो कि एक बड़ी संख्या है। ऐसे प्रतिकुल समय पर मोर्चा को केशकाल विधायक संतराम नेताम जी का निरंतर साथ मिला और उनके ही प्रयास से विकल्प प्रस्तुत करने की समय-सीमा में 05 मार्च तक वृद्धि की गई है।

पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही संतराम नेताम  उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा से मुलाकात कर उनके नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों की मुलाकात मुख्यमंत्री से होगी ताकि इस वर्ग के शिक्षकों को मुख्यमंत्री से सीधा न्याय का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने केशकाल विधायक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश के 1.5 लाख एल0बी0 संवर्ग के शिक्षकों की ओर से उनका हृदय से आभार माना है। पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, केदार जैन, विरेन्द्र दूबे, विकास राजपूत सहित बस्तर संभाग के पदाधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव, शिवसिंह चंदेल, शिवराज सिंह ठाकुर, वाजिद खान, हेमेन्द्र साहसी, शैलेश सिंह ,सूर्यकांत सिन्हा, यशवंत देवांगन, ऋषिदेव सिंह, कौशल कुमार नेताम, राजेश गुप्ता, शैलेन्द्र तिवारी, स्वदेश शुक्ला, आशिष राम, प्रमोद भदौरिया, उमेश रावत,कमल रावत, निर्मल पांडे महिन्द्र सोना सहित प्रदेश के समस्त एलबी संवर्ग शिक्षकों ने संतराम- उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU