Dantewada Congress : भाजपा की ओछी राजनीति का मोहरा है रामू : मनीष 

Dantewada Congress

Dantewada Congress बस्तर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष बैज पर टिप्पणी करना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है 

 

Dantewada Congress दंतेवाड़ा !  कांग्रेस के जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य ने भाजपा के रामू नेताम को आड़े हाथों लिया है। रामू नेताम ने दीपक बैज को डूबती नाव का कप्तान बताया था। मनीष भट्टाचार्य ने कहा रामू आप कहां है? दीपक तो लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर दिल्ली में भी परज्ज्वलित हो रहा है। खुद की अंतरात्मा में झांक कर देखो, कहा – खड़े स्थान नजर आ जाएगा। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में लिखा रामू भाजपा की ओछी राजनीति का मोहरा भर है।

युवा सांसद और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बढ़ता कद भाजपा को हजम नही हो रहा है। इतनी कम उम्र में बस्तर से प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ही से सकती है। भाजपा ने तो बस्तर के युवा आदिवासी नेताओं को हमेशा उपेक्षित किया है। रामू और बैज
दोनो ही हम उम्र है।

दोनो ही बस्तर की राजनीति में सक्रिय भी है। भले ही दल अलग अलग है। एक अपनी स्वच्छ और ईमानदारी के दम पर आसमा की बुलंदियों को छूने को आतुर है और रामू भाजपा की ओछी राजनीति का मोहरा बने हुए है।

वह सिर्फ बैज के बढ़ते कद से परेशान है। उनका काम सिर्फ बैज को कोसना रह गया है।  रामू आप युवा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को कोसते रहे, वे यूं ही कदम दर कदम आगे बढ़ते रहेंगे। अब रही बात बस्तर की तो किसी मुगालफ्ते में ना रहे, बस्तर की जनता भाजपा के 15 साल के कुशासन को नकार चुकी है, जिसे भाजपाई सुशासन कहते है।

बस्तर की एक भी सीट भाजपा को ना देकर बुरी तरह से दुत्कारा है। एक बार फिर बस्तर की जनता इस विधानसभा में भाजपा को दुत्कारने जा रही है। बस्तर ने जिसे दुत्कार दिया वह प्रदेश में किसी लायक नही बचा। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ भूपेश की अगुवाई में सरकार बनाएगी। भाजपा सिर्फ चिल्लाने का काम करेगी। जैसा रामू आप कर रहे है।

कांग्रेस पार्टी की आंधी भाजपा ने देखी है। आधा दर्जन से अधिक मंत्री हारे और कई कद्दावर चुनावी मैदान में औंधे मुंह गिरे है। उस युवा सांसद की राजनीति पर सवाल खड़े कर रहे है।

Dantewada latest news भूपेश है तो भरोसा है : तुलिका के नेतृत्व में चितालूर के सैकड़ो युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखिये VIDEO

इस मुकाम तक रामू नेताम पहुंचते बूढ़े हो जाएंगे या तो जिला पंचायत सदस्य तक ही सीमित होकर उनकी राजनीत सिमट जाएगी। इस लिए ओछी राजनीति बंद करे। दीपक तो दिल्ली में प्रज्ज्वलित हो रहा और प्रदेश की बागडोर भी उसी के हांथ में है। रामू आप कहा है? इस सवाल का पहले जवाब खोजे, फिर टिप्पणी करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU