Dantewada Collectorate Family कलेक्टोरेट परिवार द्वारा दी गई अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे को आत्मीय विदाई

Dantewada Collectorate Family

दुर्जन सिंह

 

Dantewada Collectorate Family कलेक्टोरेट परिवार द्वारा दी गई अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे को आत्मीय विदाई

 

 

 

Dantewada Collectorate Family बचेली !   दंतेवाड़ा  कलेक्टोरेट परिवार द्वारा अपर कलेक्टर  संजय कन्नौजे का स्थानांतरण सीईओ जिला पंचायत बालोद के पद पर होने पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे को स्मृति चिन्ह भेंट कर नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं।

Dantewada Collectorate Family  अपर कलेक्टर  संजय कन्नौजे ने अपने सेवाकाल में दन्तेवाड़ा पदस्थापना को अविस्मरणीय निरूपित करते कहा कि स्थानान्तरण शासकीय सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है, समय- समय पर होते रहता है। उन्होंने बताया कि मेरी शासकीय सेवा को 18 साल हो गए हैं, मेरी पहली पोस्टिंग दंतेवाड़ा थी। उसके बाद मेरी दूसरी पदस्थापना भी अपर कलेक्टर के रूप में दंतेवाड़ा में ही हुई। दंतेवाड़ा जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी बहुत ही मिलनसार हैं। मुझे अपनी ढाई वर्ष के कार्यकाल में सभी का भरपूर सहयोग मिला इस हेतु सभी को धन्यवाद देता हूं।

Dantewada Collectorate Family  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि श्री संजय कन्नौजे सर मेरे एक साल सीनियर रहे हैं, उनके साथ मुझे काम कर जिले की बहुत सी कार्यों को देखने और सीखने का मौका भी मिला है। उन्होंने कहा कि संजय सर एक मिलनसार अधिकारी हैं और अपने दायित्वों को समन्वय के साथ निभाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि लोगों के साथ कितने लंबा समय व्यतीत किया यह महत्वपूर्ण नहीं होता,बल्कि चुनौतीपूर्ण समय कितना व्यतीत किया यह महत्वपूर्ण होता है इसे उन्होंने साबित कर दिखाया है।

 

Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा ने की बड़ी जीत का दावा

Dantewada Collectorate Family  जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि संजय सर अपनी कार्यकाल के दौरान विपरीत परिस्थितियों में दायित्व निभाने घटित घटनाओं एवं सराहनीय कार्यों को बताया करते थे,जिससे हमें काफी सीखने मिला है। मैं उन्हें उनके नए दायित्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित अन्य अधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री हिमाचल साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU