Dantewada CG News नियम विरुद्ध नाली का कर दिया निर्माण, बिना बेस का बन रहा ई रिक्शा रिचार्ज सेंटर

Dantewada CG News

Dantewada CG News जनता के पैसे को बर्बाद करने में लगे हुए हैं अधिकारी-कर्मचारी

Dantewada CG News दंतेवाड़ा। नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी जनता के पैसे को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। वार्ड क्रमांक-2 में फरसपाल रोड पर हुआ नाली का निर्माण समझ से परे हैं। नाली का ढक्कन सफाई कर्मचारियों के लिए मुसीबत का सबब है। नाली के ऊपर डाला गया ढक् कन 8 से 10 मीटर का है। इस ढक्कन को उठाने में लोगों के पसीने छूट जाएगें।

Dantewada CG News ढक्कन को महज तीन मीटर का बनना था। सफाई कर्मचारियों को नाली सफाई में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों से कहने के बाद भी इस कार्य में सुधार नही करिवाया गया।

Dantewada CG News सीएमओ अपनी मन मर्जी से कुछ भी कर रहे हैं। कांग्रेस के दबाव में निर्वाचित वॉडी की भी बात नही सुनते हैं। वहीं दूसरा मामला नगरपालिका परिक्षेत्र का है। यहां ई रिक् शा रिचार्ज सेंटर बनवाया जा रहा है। इस निर्माण को देखने से ही पता चलता है किस कदर भ्रष्टाचार हो रहा है।

Dantewada CG News यह निर्माण तकनीकी विहीन है। निर्माण कार्य को बिना बेस डाले करवाया जा रहा है। इस प्रकरण को भी सीएमओ को अवगत कराया। नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं सीएमओ से लेकर इंजीनियर तक नगरपालिका को अपने हिसाब से चला रहे हैं। सच तो ये है भ्रष्टाचार नगरपालिका में चरम पर है। यह सब कांग्रेस के इशारे पर चल रहा है।

बिना बेस का निर्माण खिडक़ी लेबल तक पहुंचा

धीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी ई रिक् शा रिचार्ज सेंटर का काम नही रुकवाया गया है। बिना बेस का निर्माण शिकयत के बाद और तेज कर दिया गया है। यह निर्माण कार्य खिडक़ी लेबल तक पहुंच गया है। इस निर्माण की लागत ढाई लाख रुपए है।

जिस तरह से घटिया निर्माण काम किया जा रहा है, महज एक लाख रुपए ही खर्च होगा। छोटे-बड़े सभी कामों में भ्रष्टाचार अधिकारियों की सह पर ठेकेदार अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU