Dantewada Breaking : दो इनामी समेत 08 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, देखिये VIDEO

Dantewada Breaking :

Dantewada Breaking : लोन वर्राटू (घर वापस आईये )अभियान से प्रभावित होकर 01 लाख के दो इनामी माओवादी सहित कुल 08 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण 

 

 

Dantewada Breaking : दन्तेवाड़ा ! दंतेवाड़ा जिला में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 , उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप , उप पुलिस महानिरीक्षक (परि0)सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान शासन की पुनर्वास नीति‘‘ के प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू‘‘ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर कटेकल्याण एरिया कमेटी के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 01 लाख के दो ईनामी माओवादी सहित कुल 08 माओवादियों ने आज दिनांक 02.09.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप , पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया ।

Dantewada Breaking :  आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी व बस्तर फाईटर्स दन्तेवाड़ा एवं थाना कटेकल्याण बल का विशेष योगदान रहा।

 

Dantewada Breaking :  आत्मसमर्पित माओवादी निम्नानुसार है:-

 

 

 

1.मार्जूम पंचायत मिलिशिया कमाण्डर, मंगडू कुहड़ामी पिता स्व0 जोगा कुहड़ामी उम्र लगभग 43 वर्ष निवासी मार्जूम जंगलपारा थाना कटेल्याण जिला दन्तेवाड़ा। (ईनामी 01 लाख)

02.टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष, कुमारी लखमे उर्फ लक्ष्मी मुचाकी पिता लखमा मुचाकी उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी कोटरूम पटेलपारा थाना कटेल्याण जिला दन्तेवाड़ा। (ईनामी 01 लाख)

03.मार्जूम पंचायत कृषि शाखा अध्यक्ष, मंगडू सोड़ी पिता स्व0 कुम्मा सोड़ी उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी मार्जूम जंगलपारा थाना कटेल्याण जिला दन्तेवाड़ा।

 

04.मार्जूम पंचायत मिलिशिया सदस्य, कोसा राम मण्डावी पिता जोगा मण्डावी उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी मार्जूम हुर्रापारा थाना कटेल्याण जिला दन्तेवाड़ा।

05.टेटम पंचायत मिलिशिया सदस्य, हड़मा मुचाकी पिता लखमा मुचाकी उम्र लगभग 43 वर्ष निवासी कोटरूम बण्डीपारा थाना कटेल्याण जिला दन्तेवाड़ा।

06. ग्राम कोटरूम कमेटी उपाध्यक्ष, बोटी मुचाकी पिता स्व0 देवाराम मुचाकी उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी कोटरूम पटेलपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा।

07. टेटम पंचायत केएएमएस उपाध्यक्ष,  कोसी मड़काम पति हूँगा मड़काम उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी टेटम मंझारपारा थाना कटेल्याण जिला दन्तेवाड़ा।

08. टेटम पंचायत केएएमएस सदस्य, देवे मड़काम पति स्व0 लिंगा सोड़ी उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी टेटम पटेलपारा थाना कटेल्याण जिला दन्तेवाड़ा।

 

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा उपरोक्त आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 163 ईनामी माओवादी सहित कुल 639 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU