Dantewada 14 April 2023 : किसानों और आदिवासियों की सेना, कंगला मांझी सरकार

Dantewada 14 April 2023 : किसानों और आदिवासियों की सेना, कंगला मांझी सरकार

Dantewada 14 April 2023 : किसानों और आदिवासियों की सेना, कंगला मांझी सरकार

 

Dantewada 14 April 2023 : दंतेवाड़ा (आज की जनधारा) 14 अप्रैल 2023 | सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता संजय पंत ने प्रेस नोट जारी कर कंगला मांझी सरकार और उसकी किसान सेना के बारे में निम्नलिखित बातें कहीं-कंगला मांझी सरकार एवं उसकी किसान सेना का गठन

https://jandhara24.com/news/152966/hollywoods-biggest-fashion-night-the-met-gala/
Dantewada 14 April 2023 :आजादी मिलने के पश्चात सन 1951 में हीरा सिंह द्वारा किया गया था। इस संगठन का निर्माण किसानों एवं आदिवासियों के हितों की रक्षा करने के लिए एवं उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अत्याचार के विरुद्ध कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए किया गया था। वर्तमान में इस संगठन की अध्यक्षा राजमाता फुलवा देवी कांगे है

एवं इस संगठन के 1700 स्वयंसेवी सैनिक हैं। दंतेवाड़ा धाम की यात्रा एवं क्षेत्र के किसानों एवं आदिवासियों की समस्याओं को जानने के लिए राजमाता फुलवा देवी कांगे एवं उनकी किसान सेना का दंतेवाडा आगमन 10 से 12 अप्रैल, 2023 को हुआ था।

TOP 10 News Today 14 April 2023 : PM मोदी का आज असम दौरा, देर रात हुआ असद का पोस्टमार्टम,  वैश्विक आर्थिक हालात पर भारत चिंतित.. वित्त मंत्री सीतारमण…समेत 10 बड़ी खबरे  
दंतेवाड़ा आगमन के दौरान राजमाता एवं उनकी किसान सेना ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की। सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता संजय पंत ने क्षेत्र के किसानों एवं आदिवासियों की समस्याओं को सामने रखने के लिए राजमाता से सौजन्य मुलाकात की। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान किसानों एवं आदिवासियों की व्यवहारिक समस्याएं

जैसे- केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संवैधानिक प्रावधानों का बार-बार उल्लंघन, बाहरी संस्कृतियों द्वारा बस्तर के मूल निवासियों का शोषण, आदिवासी समाज के तथाकथित जनप्रतिनिधियों एवं मंत्रियों की उदासीनता, भ्रष्ट अधिकारी तंत्र, पुलिस एवं नक्सली संघर्ष के बीच पीसता हुआ आदिवासी समाज आदि समस्याओं पर चर्चा हुई।

किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य हेतु जिस प्रकार आदिवासी समाज को केंद्र एवं राज्य सरकार के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया गया है उस मुद्दे पर भी व्यापक चर्चा हुई। इस मुद्दे को लेकर भविष्य में होने वाले किसी भी प्रकार के जन आंदोलन के लिए राजमाता एवं उनकी किसान सेना ने अपना समर्थन जताया है।

बस्तर को फिर से स्वर्ग बनाने के लिए सर्व समाजों, संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं जनता को मिलकर बिना किसी स्वार्थ के संघर्ष करना होगा। राजमाता एवं उनके संगठन से किसान नेता संजय पंत की यह सौजन्य मुलाकात इसी संघर्ष का एक हिस्सा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU