(CRPF) मुख्यमंत्री बघेल की नीतियों से लोगों का पुलिस पर बढ़ा भरोसा : रेखचंद

(CRPF)

(CRPF) सीआरपीएफ बस्तरिहा बटालियन के सिविक एक्शन प्रोग्राम में संसदीय सचिव जैन ने ग्रामीणों को किया सामग्री वितरण 

(CRPF) जगदलपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241 बस्तरिहा बटालियन के सिविक एक्शन प्रोग्राम में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की सामाग्रियों का वितरण किया।

(CRPF) समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों के कारण आज बस्तर के आम लोगों का भरोसा सुरक्षा बलों पर लगातार बढ़ रहा है। पूर्व की सरकार में जहां लोग पुलिस बल से डरकर दूर भागते थे, आज हमारी सरकार की नीतियों के चलते लोग पुलिस और सुरक्षा बलों के करीब आ रहे हैं।

इसका मुख्य कारण सुरक्षा बलों द्वारा लोगों के मध्य विश्वास बहाली के लिए किए जा रहे प्रयास है। सुरक्षा बल आज ग्रामीणों को चिकित्सा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे आमजन और पुलिस बल करीब आ रहे हैं। विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूलमंत्र के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।

(CRPF)  इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, महामंत्री हेमू उपाध्याय, कमांडेंट ए. पदम कुमार, डॉ. आरके मिश्रा, सरपंच हरचंद, पूनम सलाम, विधु शेखर झा, सविता सिंह, वर्षा ए. रोज, संतोष सिंह, चंचल सिंह, अभिषेक सिंह, मुन्नाराम बघेल, लक्ष्मण बघेल, फूलसिंह मौर्य, सोनमत मौर्य, वेदव्यास, पूनम जलाम व बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU