Corona Breaking – सावधान : भारत में बढे कोरोना के नए मामले

Corona Breaking -

Corona Breaking : देश में बढ़े कोरोना के नए सक्रिय मामले

Corona Breaking नयी दिल्ली ! देश में पिछले 24 घंटे में पांच राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े हैं और बाकी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.01 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।

Corona Breaking मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में जहां पांच राज्यों और दो केन्द्रशासित प्रदेश में कोराना सक्रिय मामले बढ़े है वहीं बाकी राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है। देश में कोरोना के 82 सक्रिय मामलों में कमी आने से इनकी संख्या घटकर 3,408 रह गयी है। सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है और इसी अवधि में कोविड-19 संक्रमण से 210 लोग मुक्त हुए हैं, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,42,242 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,680 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है।

Corona Breaking राष्ट्रीय राजधानी सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख और पुड्डुचेरी में सक्रिय मामले बढे हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के दो सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,547 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 26,519 है।

केरल में 12 सक्रिय मामले घटने के बावजूद अभी भी यहां सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक 1,436 है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,54,759 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,540 स्थिर है।

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के तीन सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,272 रह गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,30,130 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,307 पर बरकरार है।

Corona Breaking महाराष्ट्र में 13 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 132 रह गयी है। इस दौरान 33 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,87,824 तक पहुंच गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,48,412 पर स्थिर है।

हरियाणा में तीन कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 42 हो गयी है। इस महामारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 1045820 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 10714 पर स्थिर है।

हिमाचल प्रदेश में भी तीन कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 20 हो गयी है। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 308384 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 4,213 बरकरार है।

Corona Breaking इसके अलावा, केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख, पुड्डुचेरी और मध्य प्रदेश में कोरोना का एक-एक सक्रिय मामला बढ़ा है।
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में सबसे अधिक 37 मामलों की कमी आने से राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 53 रह गयी और इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 13,05,669 पहुंच गयी और मृतकों का आंकड़ा 9653 पर बरकरार है।

Corona Breaking पश्चिम बंगाल में दो कोरोना सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 43 हो गयी है। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 2,09,96,981 तक पहुंच गयी है और इस महामारी से एक और मरीज की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21,532 हो गयी है।

राहत की बात यह है कि केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, झारखंड और मिजोरम, नागालैंड तथा सिक्किम में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU