Collector : कलेक्टर रजत बंसल का भाटापारा में प्रथम दौरा

Collector :

राजकुमार मल

Collector : किसानों व मंडी कर्मचारियों से रूबरू हुए कलेक्टर

Collector : भाटापारा। आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर रजत बंसल भाटापारा पहुंचे। भाटापारा पहुंचते ही कलेक्टर सीधे मंडी प्रांगण पहुंचे, ज्ञात हो कल ही भाटापारा कृषि मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवीन कृषि उपज मंडी के लिए भूमि हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर भाटापारा प्रवास हेतु निवेदन किया था।

Collector : मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के प्रयास से आज ही नवीन मंडी भूमि निरीक्षण हेतु कलेक्टर भाटापारा पहुंच गए। मंडी पहुंचते ही कलेक्टर ने सर्वप्रथम वर्तमान मंडी प्रांगण भ्रमण करते हुए किसानों व मंडी कर्मचारियों से रूबरू हुए, मंडी में व्याप्त समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु उन्होंने आश्वासन दिया।

मंडी भ्रमण के पश्चात कलेक्टर ने भाटापारा के मीडिया कर्मियों से बातचीत की। भाटापारा की यातायात समस्या पर पत्रकारो के द्वारा पूछे गए सवाल पर कलेक्टर ने कहां की ये समस्या काफी पुरानी व उचित हैं।

इसके निराकरण हेतु एस पी साहब से चर्चा कर शीघ्र ही व्यापारियों व स्थानीय लोगों की एक मीटिंग आयोजित की जायेगी। नगर में निर्मित अपर कलेक्टर भवन में अपर कलेक्टर की नियुक्ति शीघ्र की जायेगी।

Collector : भाटापारा में खेल मैदान से संबंधित प्रश्न के उत्तर में कल ही एसडीएम बंजारा को खिलाडिय़ों से बैठक कर जानकारी प्रेषित करने को कहा । बस स्टैण्ड, सब्जी बाजार, सिविल अस्पताल,विधी महाविद्यालय, व अतिक्रमण जैसी अनेक समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया गया।

बाद में कलेक्टर मंडी अध्यक्ष के साथ नवीन मंडी हेतु स्थल निरीक्षण के लिए सुमा भांठा रवाना हुए। ज्ञात हो लंबे समय से जिले का कोई भी कलेक्टर भाटापारा प्रवास पर नहीं आते थे। आज कलेक्टर के आगमन से व उनके द्वारा भाटापारा की समस्याओं को हल करने के लिए दिखाए गए उत्साह से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर हैं।

also read : Coal : अवैध कोयला कारोबारियों के विरूद्ध प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

कलेक्टर के कृषि उपज मंडी पहुंचने पर मंडी अध्यक्ष व सदस्यों ने उनका स्वागत किया । भाटापारा पहुंचने पर व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी कलेक्टर का स्वागत किया।

स्वागत करने वाले जनप्रतिनिधियों में विनोद अग्रवाल,अमर मंडावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलुजा, पार्षद आलोक मिश्रा, पार्षद विक्की ठाकुर,देवेन्द्र भृगु, कमल ठाकुर,अशोक तिवाड़ी,सचिन शर्मा,संजय शर्मा, गोपाल शर्मा,सोनू पटाक,महेन्द्र साहू ,के अतिरिक्त व्यापारियों में अनिल रोचलानी , गोपाल अग्रवाल, रंजीत दवानी एवं अन्य व्यापारीगण सम्मिलत थे । मंडी प्रांगण में काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU