CM साय का बयान – जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है

रायपुर , जनता की मर्ज़ी ही मोदी की मर्ज़ी है। यह उस संकल्प पत्र के बारे में है जिसे मोदी ने बनाया है, जो जनता की मर्ज़ी के आधार पर तैयार हुआ है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि भाजपा का संकल्प पत्र जनता के सुझाव और संदेशों के आधार पर तैयार किया गया है।

उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए इसे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बड़े नेताओं के घर में बिखराव देखा जा रहा है। कल ही दुर्ग में एक नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस में आपसी असंतोष मच गया है।

CG News: कांग्रेस नेता की कार में तोड़फोड़ कर नकदी ले उड़े बदमाश…

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का अब कांग्रेस पर भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है। वह कुछ भी करें, जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी। उसकी घोषणाओं का कोई असर नहीं होगा। साय ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। चालबाजी में उतर आई है कांग्रेस।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU