CM Face Big Meeting
CM Face Big Meeting : रायपुर। :बता दें की आज शाम देश की राजधानी दल्ली में भाजपा के 4 राज्यों के प्रभारियों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बैठक बुलाई है।
CM Face Big Meeting : वहीं, छत्तीसगढ़ विधायकों से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मांडविया और सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली लौटे चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि वे इश बैठक में शामिल हो सकते हैं।
कहा जा रहा है कि दो तीन दिन में आब्जर्वर की नियुक्ति हो सकती है। वहीं, आब्जर्वर नियुक्ति के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। बात करें छत्तीसगढ़ की तो सीएम फेस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नवनिर्वाचित विधायक ओपी चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका
सिंह, विष्णु देव साय का नाम सबसे आगे हैं। लेकिन, इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है जिसे सुनकर सभी को झटका अलग सकता है। यह नाम किसी और का नहीं बल्कि राज्यसभा सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे का है।
https://jandharaasian.com/whatsapp-latest-features
इन नेताओं के सीएम बनने की चर्चा लगातार हो रही है। ऐसे में अब प्रदेश की कमान किसके हाथो में जाती है ये तो हाईकमान के फैसले के बाद ही पता चलेगा।