Chhattisgarh Working Journalist Association : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में नए पदाधिकारी की नियुक्ति

Chhattisgarh Working Journalist Association

Chhattisgarh Working Journalist Association : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में नए पदाधिकारी की नियुक्ति

 

Chhattisgarh Working Journalist Association :  रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारिणी में नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई वहीं दो संभाग में संभाग अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। शरद पूर्णिमा के अवसर पर 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए नए पदाधिकारी की नियुक्ति की, वहीं कुछ पदाधिकारी की पदोन्नति कर नई जिम्मेदारी दी गई। जिसमें छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के हरबंस अरोरा को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी बालोद जिला बनाया गया।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी कवर्धा जिला मनोनीत किया गया।
मोहनदास मानिकपुरी को राष्ट्रीय पार्षद ifwj बनाया गया।

Chitrakote Assembly : जातिगत समीकरण में भी सब पर भारी पड़ रहे हैं दीपक बैज

छगन साहू को संभाग अध्यक्ष दुर्ग बनाया गया जिसके अंतर्गत आने वाले बालोद, दुर्ग, बेमेतरा का प्रभार सौंपा पा गया। वहीं डॉ मिर्जा को संभाग अध्यक्ष राजनांदगांव बनाया गया साथ ही राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़, मोहला जिला का प्रभार सौंपा गया। छत्तीसगढ़ श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने समस्त नए पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU