Chhattisgarh Special News : भेंट-मुलाकात : सिहावा विधानसभा, ग्राम खिसोरा

Chhattisgarh Special News : भेंट-मुलाकात : सिहावा विधानसभा, ग्राम खिसोरा

Chhattisgarh Special News : भेंट-मुलाकात : सिहावा विधानसभा, ग्राम खिसोरा

विमल नेताम ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि एक एकड़ में 15 क्विंटल की जगह, 20 क्विंटल लेने का निवेदन किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी मंशा है कि वे किसानों से 1-1 दाना धान खरीदे और रबी फसल का भी धान खरीदे। उन्होंने कहा कि सरप्लस धान का एथेनाल बनाने की अनुमति भारत सरकार से मिलने पर दोनों सीजन में धान का एक-एक दाना खरीदेंगे।

कमलेश निषाद, ग्राम खिसोरा ने बताया की उनकी सवा 4 एकड़ जमीन है, जिसमें 49 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ है।

धान बेचने के 2 दिन में ही पैसा खाते में आया है। मुख्यमंत्री ने उनसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि की जानकारी ली।

कमलेश ने बताया कि इस राशि से सुपर स्पलेंडर गाड़ी ली है। अब अपने ससुराल जाकर अपने नए गाड़ी का उद्घाटन किया।

कमलेश ने कहा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभ हुआ है। पहले त्यौहार में साहूकार के पास जाते थे, अब बैंक जाते हैं।

Chhattisgarh Special News : सिहावा विधानसभा के ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-

1. मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करेंगे।

2. खिसोरा में हाई स्कूल का निर्माण किया जायेगा।

3. खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

4. खिसोरा बाला तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाया जायेगा।

5. खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु नया भवन बनवायेंगे।

6. करेलीबड़ी को उप तहसील का दर्जा दिया जायेगा।

7. ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन निर्माण करवाया जायेगा।

8. सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की जायेगी।

9. ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण व मरम्मत कार्य किया जायेगा।

10. खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU