Chandra Grahan 2023 : 28 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण….जानें कहां दिखाई देगा…..

Chandra Grahan 2023 : 28 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण....जानें कहां दिखाई देगा.....

Chandra Grahan 2023 : 28 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण….जानें कहां दिखाई देगा…..

 

Chandra Grahan 2023 : आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 28 अक्टूबर को भारत में ग्रहण की शुरुआत मध्य रात्रि 01:05 बजे से होगी. मध्य रात्रि 02:24 बजे तक ग्रहण रहेगा. चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण आरम्भ होने से ठीक 9 घंटे पहले से आरम्भ हो जाता है तथा ग्रहण समाप्त होने के साथ सूतक भी

Chandra Grahan 2023 : 28 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण....जानें कहां दिखाई देगा.....
Chandra Grahan 2023 : 28 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण….जानें कहां दिखाई देगा…..

Rajnandgaon News : विजय दशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा, वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया

Chandra Grahan 2023 : खत्म हो जाता है. चंद्र ग्रहण के वक़्त दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है. यदि इसके चलते राशि अनुसार दान किए जाए तो कुंडली के कई दोषों का प्रभाव कम हो सकता है. 28 अक्तूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में नजर आएगा जिस वजह से इसका सूतक काल मान्य रहेगा.

https://jandharaasian.com/bharose-ke-5-saal

दिखाई देगा यहा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत के अतिरिक्त नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा. भारत में चंद्र ग्रहण दिल्‍ली, गुवाहटी, जयपुर, जम्‍मू, कोल्‍हापुर, कोलकाता और लखनऊ, मदुरै,

Chandra Grahan 2023 : 28 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण....जानें कहां दिखाई देगा.....
Chandra Grahan 2023 : 28 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण….जानें कहां दिखाई देगा…..

मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्‍चर, उदयपुर, उज्‍जैन, बडौदरा, वाराणसी, प्रयागराज, चेन्‍नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून, लुधियाना सहित कई शहरों में दिखाई देगा.

चंद्रग्रहण:-कब से कब तक
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, भारतीय समय के मुताबिक वर्ष के इस अंतिम ग्रहण की शुरुआत शनिवार 28 अक्टूबर को मध्य रात्रि 01:05 मिनट से होगी जो मध्य रात्रि 02:24 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. शनिवार 28 अक्टूबर को सूतक काल दोपहर4:05 मिनट से आरम्भ हो जाएगा.

अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह चंद्र ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में हो रहा है. अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में जन्मे लोगों के लिए विशेष अशुभ फलदाता और दुर्घटना का भय रहेगा.

ग्रहण का समय:- 
ग्रहण प्रारम्भ :- मध्य रात्रि 01:05
ग्रहण मध्य :- मध्य रात्रि 01:44
ग्रहण समाप्त :- मध्य रात्रि 02:24
ग्रहण अवधि :- 01घण्टा 19 मिनट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU