रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12 से 15 जून के दौरान मानसून के आने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। वहीं मध्य और दक्षिण भारतीय राज्यों में बने सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की बारिश हो रही है, जिससे प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है। वहीं अभी भी अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। बता दें कि प्रदेश के मौसम में पिछले 3-4 दिनों से बदलाव देखने को मिल रही है।
इस वजह से प्रदेश में उमस और गर्मी बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बेमेतरा में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से लेकर 43.3 डिग्री तक बना हुआ है। अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रायपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया कि एक ट्रफ उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित है,
सौतेला पिता ने किया 12 साल की बेटी का कई बार रेप, गर्भवती होने पर उड़े माँ होश
जो उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैला हुआ है। मध्य और दक्षिण भारतीय राज्यों में सिस्टम बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से गुरुवार समेत अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की भी चेतावनी है। अगले 3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।