CG News: पत्नी के प्रेम में पति ने काटी जीभ, लगातार करता रहा शिव मंत्र का जाप…

CG News:  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के थनौद ग्राम में रहने वाले एक युवक ने अपनी ही जीभ काट ली। इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी गयी और उसे स्थानीय लोगो द्वारा अस्पताल ले जाया गया।मिली जानकारी के अनुसार राजेश्वर निषाद (37) ने बुधवार की सुबह करीब 8 बजे तालाब के किनारे बैठा था। इसी दौरान अपनी जीभ काटकर एक पत्थर पर रख दिया। और फिर कुछ बड़बड़ाने लगा। लोगों को लगा की वो कुछ मंत्र का जाप कर रहा हैं।

शिव भक्त था राजेश्वर निषाद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों के पूछताछ पर पता चला की राजेश्वर निषाद शिव भक्त है। सुबह 6 बजे उठकर तालाब में नहाने के बाद शिव मंदिर में जल चढ़ाता था और दिनभर शिव मंत्र का जाप भी करता रहता था। इसलिए लोगो का कहना है की उसने अपनी जीभ काटकर शिव को अर्पण कर दी।

Dabang star salman khan सलमान खान की फिल्म सिकंदर में काम करेगी रश्मिका मंदाना

बता दे की राजेश्वर निषाद की दो पत्नी व बच्चे भी है वर्तमान में वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ थनौद में रहता है। राजेश्वर की दूसरी पत्नी मूकबधिर है, और ऐसा कयास लगाया जा रहा की वह अपनी पत्नी की समानता के लिए उसने अपनी जीभ काट दी।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया की थनौद गांव में रहने वाले राजेश्वर निषाद की जीभ काटने की सुचना मिली थी। उसका अत्यधिक खून बहने पर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे की जाँच जारी है, वही उसके पिता ने पुलिस को बताया की उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से जीभ को काट लिया हैं। क्यों काटा इसकी जानकारी नहीं मिल पायी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU