रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा और जशपुर जिले के दौरे पर होंगे. जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से रवाना होकर कवर्धा पहुंचेंगे.
जासूसी एजेंसी की रिपोर्ट सामने आने के बाद भारत ने चुनाव में हस्तक्षेप के आरोपों को कर दिया खारिज..
कवर्धा में मुख्यमंत्री साय जनसभा को संबोधित करेंगे.इसके बाद मुख्यमंत्री साय रायपुर लौट आएंगे. जिसके बाद सीएम साय कुनकुरी के लिए रवाना होंगे.
सीएम साय यहाँ भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे. कुनकुरी सम्मलेन के बाद मुख्घ्यमंत्री साय अपने गृह ग्राम बगिया जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे.