Cg latest news सक्ती में भव्य रंगोली प्रतियोगिता के साथ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम काआयोजन 

Cg latest news

Cg latest news जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Cg latest news सक्ती ! छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव समारोह कार्यक्रम में आज 1 नवंबर 2022 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर मैदान में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर मैदान में सभी शासकीय विभागों व निजी दुकान संचालकों द्वारा इंस्टॉल लगाकर विषय वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया और साथ ही साथ भव्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए हैं।

Cg latest news  कलेक्टर परिसर में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

https://jandhara24.com/news/118643/129-killed-more-than-180-injured-in-a-stampede-in-a-football-match-in-indonesia/

Cg latest news  जिला राज्योत्सव कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह रंगोली प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति थीम पर आधारित थी। इस रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों, विभिन्न महिला स्वसहायता समूहों व युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस रंगोली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ आदिवासी चित्रकला, सक्ती जिले का नक्शा, छत्तीसगढ़ की बेटी जैसे थीम पर आकर्षक रंगोली बनाये गए।

Grand Kalash Yatra भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU