CG Bilaspur News : 5001 रुद्राक्ष से बनाई गणपति प्रतिमा….बना आकर्षण का केंद्र…

CG Bilaspur News : 5001 रुद्राक्ष से बना गणपति प्रतिमा....बना आकर्षण का केंद्र...

CG Bilaspur News : 5001 रुद्राक्ष से बनाई गणपति प्रतिमा….बना आकर्षण का केंद्र…

CG Bilaspur News :बिलासपुर। रुद्राक्ष को भगवान रुद्र यानि भगवान शंकर का रूप माना जाता है। रुद्राक्ष का धार्मिक दृष्टीकोण से भी विशेष महत्व है। इस बार गणेश पूजा में बिलासपुर के एक मूर्तिकार अशोक ने रुद्राक्ष से गणपति की मूर्ति बनाई है

CG Bilaspur News : 5001 रुद्राक्ष से बना गणपति प्रतिमा....बना आकर्षण का केंद्र...
CG Bilaspur News : 5001 रुद्राक्ष से बना गणपति प्रतिमा….बना आकर्षण का केंद्र…

CM Bijapur : बीजापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संबोधन

CG Bilaspur News :इस प्रतिमा को बनाने में मूर्तिकार ने तकरीबन 5000 रुद्राक्ष का इस्तेमाल किया है। मूर्तिकार मूर्ति को अब अंतिम रुप दे रहे हैं। इस बीच पूरे क्षेत्र में रुद्राक्ष के गणपति की चर्चा है।

CG Bilaspur News : मूर्तिकार ने 20 हजार रुपए खर्च किए है कुल 5001 रुद्राक्ष से गणपति की प्रतिमा तैयार कर रहे। दरअसल, बिलासपुर में तालापारा कुम्हारपारा में मूर्तिकार अशोक प्रजापति ने रुद्राक्ष के दानों से गणपति की प्रतिमा तैयार की है।

https://youtube.com/shorts/DUUJbk3VBfk

हर कोई इस प्रतिमा को देखने पहुंच रहा है अब मूर्तिकार गणेश प्रतिमा में कलर और श्रृंगार करना शुरू कर चुके हैं।

यह मूर्ति लोगों को काफी पसंद आ रही है.बीस हजार रुपए की लागत से तैयार हुई प्रतिमा: ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान रुद्राक्ष से गणपति प्रतिमा तैयार करने वाले मूर्तिकार अशोक प्रजापति ने बताया कि,”वे रुद्राक्ष की प्रतिमा तैयार करने की सोच रहे थे।

CG Bilaspur News : 5001 रुद्राक्ष से बना गणपति प्रतिमा....बना आकर्षण का केंद्र...
CG Bilaspur News : 5001 रुद्राक्ष से बना गणपति प्रतिमा….बना आकर्षण का केंद्र…

उन्होंने एक मुखी, दो मुखी, तीन मुखी और चार मुखी की रुद्राक्ष से इस प्रतिमा को तैयार करने का मन बनाया था।

बाद में उन्होंने सोचा की एक जैसा ही रुद्राक्ष होना चाहिए इसलिए उन्होंने पांच मुखी रुद्राक्ष से प्रतिमा तैयार की उन्होंने लोकल मार्केट से पांच मुखी रुद्राक्ष की माला खरीदी और लगभग 20 हजार रुपए खर्च कर प्रतिमा को तैयार किया।

कुल 5001 रुद्राक्ष के दानों से प्रतिमा तैयार की जा रही है। हालांकि प्रतिमा भी पूरी तरह से तैयार नहीं है, जिसे श्रृंगार कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मूर्तिकार अशोक प्रजापति ने बताया कि, “गणेश उत्सव समितियां प्रतिमाएं ऑर्डर देकर तैयार करवाती है। ज्यादातर समितियां यूनिक प्रतिमा की मांग करती है।”

बता दें कि इससे पहले अशोक प्रजापति ने रुई से और नारियल से गणपति की प्रतिमा तैयार की थी। इस बार उन्होंने रुद्राक्ष से गणेशजी की प्रतिमा तैयार की है।

मूर्तिकार अशोक प्रजापति की मानें तो उन्होंने पहले इस काम को छोड़ दिया था। हालांकि उन्होंने कुछ यूनिक करने की सोच कर फिर से प्रतिमा तैयार करना शुरू कर दिया है। हालांकि मूर्तिकार अशोक दूसरा काम करते हैं। फिलहाल वो मूर्तियां तैयार कर रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU