CG assembly elections 2023 : शोकॉज नोटिस से भाजपा कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

CG assembly elections 2023 :

CG assembly elections 2023 : शोकॉज नोटिस से भाजपा कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

 

CG assembly elections 2023 :  बिलासपुर । नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को निर्वाचन आयोग ने शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

निर्वाचन आयोग की नोटिस में उल्लेख किया गया है कि नेता प्रतिपक्ष के भाई राजू विधानी हेमू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में महिलाओं से महतारी वंदन योजना का फॉर्म भर कर उनसे 1 – 1 हजार रूपए की उगाही कर रहे थे।

CG assembly elections 2023 : इसकी लिखित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग अफसर ने वॉर्ड नंबर 45 के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी को शोकॉज नोटिस भेजा है।

इस नोटिस की खबर जैसे ही भाजपा कार्यालय पहुंची वहां सनसनी फैल गई है। कोई भी इस संदर्भ में बात करने तक को तैयार नहीं है।

निर्वाचन आयोग की इस नोटिस में यह भी उल्लिखित किया गया है कि महिलाओं को हर माह 1200 रूपए आने का प्रलोभन भी दिया जा रहा था।

कुल मिलाकर अशोक विधानी को 24 घंटे के भीतर इसका कारण आयोग के अफसरों को बताना होगा।

Dhamtari Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे धमतरी, देखिये VIDEO

वर्ना उसके बाद उन पर प्रभावी धाराओं के तहत मामला पंजीबध्द कर लिया जाएगा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU