Breaking news माउंट चो ओयू पीक फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी ईशानी

Breaking news

breaking-news माउंट चो ओयू पीक को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई ईशानी

Breaking news शिमला ! हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ईशानी सिंह जंबाल माउंट चो ओयू पीक को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Breaking news यह चोटी नेपाल और चीन के मध्य है। दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची और कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंच गई। ईशानी ने कहा कि वह खुद को चुनौती देने और देश के लिए अपने शिखर पर चढ़ने में सक्षम थी। उन्हाेंने अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और विशेष रूप से अपने प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया है, जिसके कारण यह अभियान संभव हो सका।

Breaking news ईशानी ने कहा कि उसका उद्देश्य पर्वतारोहण को एक साहसिक कार्य के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होंने सरकार से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अभियानों के लिए पर्वतारोहियों को आर्थिक रूप से समर्थन देने का अनुरोध किया है।

Breaking news कुल्लू जिले की पाहनाला की रहने बाली ईशानी जंबाल आज दुनिया के लिए प्रेरणा की स्रोत बन गई हैं। इस पीक को फतह कर ईशानी ने प्रदेश और देश का नाम दुनिया भर में ऊंचा किया है।

Breaking news उनके पिता शक्ति सिंह और माता नलिनी जंबाल ने कहा कि उन्हें अपनी पुत्री पर गर्व है और उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस तरह के साहसिक बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। इससे पहले ईशानी ने लेह-लद्दाख की पीक कुन पर भी फतह हासिल की है।

Breaking news ईशानी ने खास तौर पर शिव नादर फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया है जिसने उन्हें इस कार्य के लिए स्पाॅन्सरशिप दी। बहुत ही कठिन स्थिति थी और इस बार वायु की दिशा भी ठीक नहीं थी, बावजूद इसके 7200 मीटर तक चढ़ने में कामयाबी मिली यदि परिस्थितियां ठीक होती तो 8000 मीटर तक कामयाबी मिल जानी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU