Breaking नारी न्याय की बात करने वाली कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत फर्क : साय

Breaking

Breaking नारी न्याय की बात करने वाली कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत फर्क : साय

 

Breaking रायपुर !  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि नारी न्याय की बात करने वाली कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के आज पार्टी से इस्तीफा दिये जाने के संदर्भ में श्री साय ने यह टिप्पणी की।


Breaking  साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा , “ पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा में है कि राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता कांग्रेस भवन में अपने लोगों द्वारा अपमानित हुई। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया और कांग्रेसी नारी न्याय की बात करते हैं। कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत फर्क है और इसके कारण आज उसकी दुर्गति हो रही है। देश में 55-60 साल तक एकछत्र राज करने वाले आज विलुप्ति की ओर बढ़ते जा रहे हैं।”

lok sabha election 2024 लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में चुनावी शोर थमा


गौरतलब है कि सुश्री खेड़ा ने छत्तीसगढ़ मीडिया विंग के प्रमुख सुशील आनंद के साथ हाल में हुए विवाद के परिप्रेक्ष्य में आज अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU