Bought Fake Paddy : फर्जी धान खरीदी का लाखो रुपये की भुगतान

Bought Fake Paddy :

Bought Fake Paddy : धान खरीदी प्रभारी सोमनाथ चन्द्रा पर नजदीकी रिश्तेदारों के नाम लाखो रुपये की धान खरीदी कर भुगतान करने का आरोप

 

Bought Fake Paddy : संबंधित विभाग की मिलीभगत का नतीजा खबर के बाद भी कार्यवाही नही

धान खरीदी प्रभारी सोमनाथ की बढ़ रही मनोबल

 

Bought Fake Paddy : खबर से बौखलाए पत्रकार को दी जा रही मारने की धमकी

 

अपने आप को पत्रकार बताकर जमा रहे धौस

 

विधानसभा जैजैपुर के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र अकलसरा की मामला

 

Bought Fake Paddy : सक्ती/ विधानसभा जैजैपुर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र अकलसरा में सत्र 2021 -22 बीते वर्ष में भी भारी मात्रा में धान खरीदी अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में हुई थी उसके बावजूद जिला जांजगीर चाम्पा में धान की फर्जी खरीदी भी बड़े पैमाने से होती रही है करोड़ो रूपये का भ्रष्टाचार भी खूब हुआ लेकिन लोगो के सामने तब तक ऐसा मामला सामने नही आया लेकिन अकलसरा धान खरीदी केंद्र प्रभारी सोमनाथ चन्द्रा की कारनामे सामने आया हुआ है दस्तावेज के मुताबिक वर्ष 2021-22 में यहां बड़े पैमाने पर फर्जी धान खरीदी हुई है धान खरीदी केंद्र के प्रभारी पर अपने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के नाम पर लगभग 1245 क्विंटल फर्जी खरीदी कर लाखो रुपये का वारा न्यारा करने का आरोप है इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार जिला के कलेक्टर से हुई है लेकिन आजपर्यंत तक शिकायत जांच की एक बिंदु भी आगे नही बढ़ी हुई है !

Bought Fake Paddy : दस्तावेजो में आधार पर धान खरीदी प्रभारी ने फर्जी पंजीयन कर लाखो रुपये गबन करने का आरोप

 

आपको बता दे कि जो दस्तावेज के अनुसार प्राप्त हुआ है उसमें धान खरीदी प्रभारी ने अपने रिश्तेदार जिसमे अनुसुइया चन्द्रा / हरलाल चन्द्रा धान खरीदी किसान का क्रमांक TF 5401530100827 दिनांक 9/12/21 कुल भुगतान 144336 लाख रुपये धान सरना कुल धान 74.40 क्विंटल एवं दिनांक 25/01/2022 कुल भुगतान 226592 लाख रुपये कुल धान सरना 116.80 क्विंटल, किसान क्रमांक TF 5401530100855 उमाबाई चन्द्रा/हेमलाल चन्द्रा 25/01/22 कुल रकम 278584 लाख रुपये धान 143.60 क्विंटल एवं 9/12/21 कुल धान रकम 128040 लाख रुपये कुल धान 66 क्विंटल, TF5401530100826 योरतन लाल चन्द्रा/हेमलाल चन्द्रा 25/01/22 कुल रकम 259184 लाख रुपये कुल धान 133.60 क्विंटल एवं 9/12/21 को 145112 लाख रुपये 74.80 क्विंटल एवं TF 5401530100866 शीला चन्द्रा/ जयनारायण 9/12/21 कुल रकम भुगतान 371704 लाख रुपये 191.60 क्विंटल एवं 3/2/21 को 116400 लाख रुपये 60 क्विंटल एवं TF 5401530100825 हरलाल चन्द्रा/रामकुमार चन्द्रा 9/12/21 को 143560 लाख रुपये 74 क्विंटल एवं 24/1/22 को 145112 लाख रुपये 74.80 क्विंटल और TF5401530100848 हरिप्रसाद/ रामकुमार 9/12/21 को 237456 लाख रुपये 122.40 क्विंटल फर्जी धान बिक्री कर फर्जी भुगतान लेने का आरोप है हालांकि की जितने भी नाम सामने आ रहा है यह सभी शिकारीनार की निवासी बताया जा रहा है और यह सभी धान खरीदी केंद्र अकलसरा में धान बेचने की आरोप है बरहाल जो भी हो जांच के बाद ही सिध्द हो सकता है आरोप प्रत्यारोप तो लगता ही है लेकिन इस विषय पर जांच कर सही पाए जाने पर कार्यवाही करने की आवश्यकता है हजारो क्विंटल धान खरीदी फर्जी करने का आरोप है दिलचस्प बात यह है कि अपने विभाग की आँख में धूल झोंक कर अपने गांव से कोसो दूर में धान बिक्री की फर्जी पंजीयन कर लाखो रुपये का वारा न्यारा कर दिया है !

2022-23 के धान खरीदी में ऑनलाइन क्यो नही

kidnapping of football players : बलूचिस्तान में छह फुटबॉल खिलाड़ियों का अपहरण

आपको बता दे कि यह जितने भी नाम सामने आया हुआ है यह 2022-23 में अकलसरा धान खरीदी केंद्र में धान क्यो नही बेचा है क्या यह अकलसरा की किसान नही है या धान खरीदी प्रभारी सोमनाथ चन्द्रा को जानकारी मिलते ही यह सभी का नाम डिलीट तो नही कर दिया होगा अगर सत्र 2022 -23 की धान खरीदी का ऑनलाइन देखा जाए तो यह जितने भी नाम 21-22 मे ऑनलाइन दिखाया गया है वह व्यक्ति सत्र 22-23 में क्यो धान नही बेचे या बेचे भी होंगे तो ऑनलाइन में नाम क्यो नही दिखाया जा रहा है बरहाल जो भी हो यह सभी की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की खाता को जांच करने की आवश्यकता है जिससे दूध की दूध और पानी की पानी हो जाएगा।

वर्जन

अकलसरा धान खरीदी प्रभारी की शिकायत हुई है लेकिन हमारे पास कोई शिकायत नही आया है इसकी जांच उपपंजीयक जांजगीर में हो रहा है जिसकी जानकारी हम नही दे पाएंगे !
रोहित राठौर
शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक
शाखा बाराद्वार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU