Bollywood king shahrukh Khan’s birthday : आधी रात को बाहर गूंजे शाहरुख-शाहरुख… जन्मदिन पर किंग खान ने फैन्स को कहा शुक्रिया

Bollywood king shahrukh Khan's birthday : आधी रात को बाहर गूंजे शाहरुख-शाहरुख... जन्मदिन पर किंग खान ने फैन्स को कहा शुक्रिया

Bollywood king shahrukh Khan’s birthday : आधी रात को बाहर गूंजे शाहरुख-शाहरुख… जन्मदिन पर किंग खान ने फैन्स को कहा शुक्रिया

Bollywood king shahrukh Khan’s birthday : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 57 साल के हो गए हैं। किंग खान का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। हर साल की तरह उनके घर मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली.

Шахрукх кхан - Картинка на телефон / Обои на рабочий стол №1119480

Also read : Kate Sharma एक्ट्रेस केट शर्मा की हॉटनेस से फैंस हैरान

Bollywood king shahrukh Khan’s birthday :शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने बंगले से बाहर आकर अपना सिग्नेचर मूव दिखाया और फैन्स को हाथ मिला कर धन्यवाद दिया. उनके साथ उनका 9 साल का बेटा अबराम भी था।

एक वीडियो में शाहरुख खान अपने घर के बाहर बालकनी में आकर फैन्स का आभार जताते नजर आ रहे हैं. इस दौरान शाहरुख सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए।

Шахрукх Кхан (Shahrukh Khan) 62 фото | ThePlace - фотографии знаменитостей

Also read  :https://jandhara24.com/news/123361/shah-rukh-khan-birthday-srk-said-thank-you-to-the-fans-in-a-unique-way-at-midnightshah-rukh-khan-birthday-srk

वहीं अबराम व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए। शाहरुख ने भी हाथ फैलाकर अपना सिग्नेचर मूव दिखाया। उन्होंने बालकनी से फैन्स के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान मन्नत के बाहर फैंस का जोश साफ दिखाई दे रहा था और उन्हें शाहरुख-शाहरुख चिल्लाते हुए सुना गया.

कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो, बाजीगर, दिल तो पागल है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और वीर-ज़ारा जैसी फिल्मों में अपनी काबिलियत साबित करने वाले शाहरुख खान के दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक हैं।

रोमांस के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग फिल्म पठान में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।

Шахрукх Кхан (Shahrukh Khan) 62 фото | ThePlace - фотографии знаменитостей

यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी कर रहे हैं।

वहीं एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में वह साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में टीवी सीरीज फौजी से की थी। उन्होंने इसमें अभिमन्यु राय का किरदार निभाया था।

shahrukh khan | Shah rukh khan movies, Shahrukh khan, Bollywood actors

इसके बाद वह अजीज मिर्जा की टेलीविजन सीरीज सर्कस में नजर आए। उन्होंने जून 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती थे।

Bollywood king shahrukh Khan's birthday : आधी रात को बाहर गूंजे शाहरुख-शाहरुख... जन्मदिन पर किंग खान ने फैन्स को कहा शुक्रिया
Bollywood king shahrukh Khan’s birthday : आधी रात को बाहर गूंजे शाहरुख-शाहरुख… जन्मदिन पर किंग खान ने फैन्स को कहा शुक्रिया

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और शाहरुख खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं और दर्शकों को अपना दीवाना बनाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU