Blast in factory : बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 की मौत

Blast in factory

आस-पास की छतों पर जाकर गिरे शरीर के टुकड़े

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को ब्लास्ट हो गया। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इसका सही आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने बताया कि हादसा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर नीलगंज में मोशपोल इलाके में सुबह 10 बजे हुआ। पटाखा फैक्ट्री दत्तपुकुर में है। हादसे के वक्त कई लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

बम डिस्पोजल स्क्वॉर्ड भी पहुंचा

कोलकाता पुलिस ने कहा कि अब तक 5 शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना भयानक था कि लोगों के चीथड़े आस-पड़ोस की छतों पर जाकर गिरे। हालांकि मलबे में बम होने की आशंका के चलते, पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है। इसके पहले मई में भी पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए इसी तरह के विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU