BJP’s Hunkar Rally भाजपा की हुंकार रैली: महिलाएं 11नवंबर को भरेंगी हुंकार

BJP's Hunkar Rally

BJP’s Hunkar Rally माताओं बहनों की हुंकार-गद्दी छोड़ो कांग्रेस सरकार-ओजस्वी

BJP’s Hunkar Rally दंतेवाड़ा !  भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी  ने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर में 11 नवम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित होने वाली भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली के लिए राजधानी में भाजपा महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा जारी है। इस रैली में प्रदेशभर की महिलाएं शामिल होगी।

BJP’s Hunkar Rally  मंडावी  ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की जारी बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय और महिला मोर्चा के अध्यक्ष शालिनी राजपूत शामिल हुए है। बैठक में महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारी भी शामिल हैं।

BJP’s Hunkar Rally  मंडावी  ने आगे कहा कि बैठक में महतारी हुंकार रैली का पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर की टैग लाइन में माताओं-बहनों की हुंकार गद्दी छोड़ो सरकार, महिला उत्पीड़न से लेकर यौन अपराध का ज़िक्र, शराब की होम डिलीवरी का विरोध, कमीशनखोरी का ज़िक्र, महिला समूहों को कर्ज माफ़ का झूठा वाद का उल्लेख किया गया है।

BJP’s Hunkar Rally  मंडावी  ने कहा छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और तमाम मुद्दों को लेकर बिलासपुर में प्रस्तावित BJP की महतारी हुंकार रैली को लेकर सियासत तेज हो गई है। रैली से पहले ही प्रशासन की ओर से रैली, जुलूस और धरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद से ही विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU