BJP working committee : भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न, जनसम्पर्क कर कांग्रेस सरकार की भष्ट्राचार को करेंगे उजागर

BJP working committee :

BJP working committee बैकुण्ठपुर – जिला मुख्यालय भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लाम्बा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले, जिला संगठन सह प्रभारी प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, कमलेश यादव, जिला महामंत्री विनोद साहू, पंकज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला मंत्री बसंत राय, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह उपस्थित रहे।

BJP working committee  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लाम्बा ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा दो हजार करोड़ रूपए की शराब घोटाला, गौठानों में तेरह हजार करोड़ रूपए का घोटाला सहित अन्य योजनाओं पर किए गए भष्ट्राचार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता जनसम्पर्क कर कांग्रेस सरकार की भष्ट्राचार को उजागर करेंगे।

उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में दिशानिर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है, आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि, जिले के संगठन के कार्ययोजना पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है आने वाले चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा का परचम लहराना है। उन्होंने ने कहा कि, भाजपा शासन काल के 15 साल प्रदेश सरकार का विकास और 9 साल केन्द्र की मोदी सरकार का विकास जन-जन तक पहुँचाना है। बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

Manendragarh Collector : 10वीं और 12वीं के परीक्षाफल संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न

BJP working committee  मंच संचालन जिला महामंत्री विनोद साहू ने किया। बैठक में भानूपाल, बसंत राय, अनिता तिवारी, नवरतन पाण्डेय, रमावती राजवाड़े, सुनिता कुर्रे, चुन्नी पैकरा, कुबेर साहू, प्यारे साहू, कपिल जायसवाल, अरूण जायसवाल, अवधबिहारी जायसवाल, तीरथ राजवाड़े, हितेश सिंह, रामप्रताप मराबी, राजेन्द्र चक्रधारी, नरेश्वर रजक,अरशद खान, सुभाष साहू, मनोज गुप्ता, लव रवि, शेख इरशाद, हर्षल गुप्ता,कुनाल जायसवाल उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU