You are currently viewing BJP ST Bastar आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी उतरे सड़क पर
BJP ST Bastar आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी उतरे सड़क पर

BJP ST Bastar आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी उतरे सड़क पर

BJP ST Bastar  भाजपा अजजा मोर्चा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे को घंटों जाम रखा

BJP ST Bastar  जगदलपुर !  अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आरक्षण में कटौती के मुद्दे को लेकर आदिवासियों ने कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग – 30 पर घंटों चक्काकिया. आंदोलन का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किया. इस दौरान आदिवासी नेताओं ने आरक्षण में कटौती के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कांग्रेस पर आदिवासियों से छल करने का आरोप लगाया.

 

BJP ST Bastar  आरक्षण प्रतिशत घटने पर प्रदेश सरकार को घेरा भाजपा नेताओं ने 

BJP ST Bastar  चक्कजाम नारायणपुर चौक पर किया गया. भाजपा के संभाग स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आदिवासियों के साथ चक्काजाम किया। चक्का जाम के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व विधयाक बेदू कश्यप, लच्छू कश्यप, विक्रम उसेंडी, सेवक राम नेताम पूर्व विधयाक केशकाल, भोजराज नाग, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। चक्कजाम को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

BJP ST Bastar  भाजपा नेताओं ने कहा कि 32 प्रतिशत आरक्षण आदिवासियों को मिल रहा था, लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने न्यायालय में बेहतर तरीके से अपना पक्ष नहीं रखा, जिसके कारण अब आरक्षण घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

Leave a Reply