BJP Mandal Kasdol : भाजपा मंडल कसडोल द्वारा आज किया जाएगा चक्का जाम

BJP Mandal Kasdol : भाजपा मंडल कसडोल द्वारा आज किया जाएगा चक्का जाम

BJP Mandal Kasdol : भाजपा मंडल कसडोल द्वारा आज किया जाएगा चक्का जाम

थमेंगे गाड़ियों के पहिए

रुकेगा समय का चक्र आज ,
दोपहर 2:00 से 4:00 तक…

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

कसडोल समाचार
बलौदाबाजार जिला कसडोल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी कसडोल मंडल के द्वारा आज 17 फरवरी दिन शुक्रवार समय दोपहर 2:00 से 4:00 तक चक्का जाम किया जाएगा !

https://jandhara24.com/news/143240/sehore-madhya-pradesh-news/

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की शह पर बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों का पहले धर्मांतरण और अब नक्सलियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में आज कसडोल नगर के हड़हा पारा चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है !

(Narayanpur latest news) कुत्ते ने चुकाई रोटी की कर्ज ,मालिक की जान बचाने बैठा गया बम पर


भाजपा मंडल कसडोल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बतलाया कि इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे !


भाजपा मंडल अध्यक्ष कसडोल कृष्ण कुमार पटेल ने क्षेत्र के आम नागरिकों से भी बड़ी संख्या में शामिल होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है !
इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू , जिला मंत्री राजकुमार साहू एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल उपस्थित रहेंगे एवम् कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करेंगे !

निश्चय ही आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता इस भ्रष्ट और निरंकुश , झूठे वादे करने वाली , घोटालेबाज कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगी !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU