BJP government : राजीव युवा मितान क्लबों के सभी खाते सीज

BJP government :

BJP government :  युवा मितान कल्ब होगा बंद

BJP government :  रायपुर !  भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय चलाए जा रहे राजीव युवा मितान क्लबों के सभी खाते सीज कर दिए हैं। क्लबों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के लिए तीन साल में 132 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी। राज्य सरकार ने राजीव युवा मितान क्लबों को दी गई राशि के अंतरण एवं समस्त प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

BJP government : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही पुरानी सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना को बंद किया जा रहा है जिसने से राजीव युवा मितान क्लबों के लिए राज्य सरकार के आदेश में स्पष्ट है इस योजना के नाम पर खर्च की गई राशि की उपयोगिता की जांच की जाएगी।

 

सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के नाम पर बिना आयोजन के भी फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत कर पैसे निकालने की शिकायतें पहले भी मिलती रही है। कलेक्टरों को जारी आदेश के बाद अब कलेक्टरों के माध्यम से क्लबों के संचालकों की रिपोर्ट मंगाई जाएगी।

BJP government : राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना के तहत विगत दो वर्षों में गांव-गांव में 13,269 क्लब बनाए गए। 12 जनवरी 2020 को राज्य युवा महोत्सव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना का एलान किया गया था। योजना का शुभारंभ 18 सितंबर 2021 को किया गया। प्रत्येक क्लब में 20 से 40 युवा थे। प्रदेश में 13,261 राजीव युवा मितान क्लब गठित करने के लक्ष्य पर 13,242 क्लब बनाए गए। प्रत्येक क्लब को प्रति तीन माह में 25 हजार रुपये का अनुदान राशि दिए जाने का प्रविधान किया। इस तरह हर वर्ष क्लब को एक लाख रुपये मिलते थे।

BJP government : पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने फरवरी 2022 में राजीव युवा मितान क्लब को लेकर गाइडलाइन जारी की थी। इसके लिए शासी निकाय का गठन भी किया गया था। इसके पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री थे। इसके अलावा राज्य और जिला स्तर पर भी अलग-अलग समिति गठित की गई थी।

 

क्लब के गठन को लेकर पूर्ववर्ती सरकार का तर्क था कि युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने, उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए इसका गठन किया गया है। भाजपा का कहना है की राजीव युवा मितान क्लब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का समूह था। प्रदेश का धन जो किसान, युवा, बेरोजगार, महिलाओं के सम्मान में खर्च होना था। वह राशि क्लब के माध्यम से खर्च किया जा रहा था।

 

क्लबों को आवंटित राशि की उपयोगिता की जांच होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, राज्य सरकार का यह निर्णय दुर्भावनापूर्ण है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी‍ं। प्रदेशभर में कई कार्यक्रम किए गए। इन गतिविधियों को बंद करना उचित नहीं है।

Sanjeevani Hospital Bilaspur : संजीवनी हॉस्पिटल में गहन चिकित्सा यूनिट का शुभारंभ

राजीव युवा मितान क्लब पर प्रतिबंध के बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई थी कि भूपेश सरकार की उन योजनाओं का क्या होगा, जिस पर भाजपा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाती आई है। साय कैबिनेट की पहली बैठक में ही कांग्रेस सरकार की अनुपयोगी योजनाओं की समीक्षा की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU