BJP candidate जनादेश का सम्मान के साथ ब्रम्हानंद नेताम ने जनता, कार्यकर्ता और पार्टी नेतृत्व के प्रति प्रकट किया आभार

BJP candidate

BJP candidate क्षेत्र के लोगों की सेवा में सदैव रहूंगा तत्पर: ब्रम्हानंद नेताम

BJP candidate चारामा ! भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने कहा कि भानूप्रतापपुर विधानसभा की जनता के जनादेश का वे सम्मान करते हैं, साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को जीत की बधाई दी।

BJP candidate नेताम ने कहा कि मेरे पक्ष में मतदान करने वाले मुझ पर विश्वास जताने वाले क्षेत्र के एक-एक मतदाता का धन्यवाद देता हूं, नेताम ने भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के तमाम षड्यंत्रों, दुष्प्रचारों और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ जिस दृढ़ता से आप सभी ने संघर्ष किया, उसके लिए सभी का हृदय से धन्यवाद।

सदैव सेवा के लिए रहूंगा तत्पर

BJP candidate ब्रम्हानंद नेताम ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, पार्टी के सभी स्टारप्रचारक और प्रभारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने का अवसर देने से लेकर मेरे पक्ष में प्रचार, सभा और जनसंपर्क करने के लिए सभी का आभार किया। नेताम ने क्षेत्र के उन सभी लोगों के प्रति भी आभार ज्ञापित किया !

BJP candidate जिन्होंने उनके पक्ष में प्रचार और जनसंपर्क अभियान किया। नेताम ने कहा मैं इस क्षेत्र का सेवक हूं और सदैव क्षेत्र के लोगो की सेवा में तत्पर रहूंगा। मैं हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के विरुद्ध आवाज मुखर करते रहूंगा। साथ ही मैं भाजपा के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप सदैव पार्टी के हित, विकास और जनाधार विस्तार के लिए कार्यरत रहूंगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU