BJP राष्ट्र सेवा को समर्पित है भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024, रचेगी कीर्तिमान : कृष्ण बिहारी जायसवाल

BJP

BJP  अबकी बार 4 सौ पार के आंकड़े के साथ तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का लक्ष्य…

BJP  भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस पर जिले में आयोजित रहे कई कार्यक्रम

BJP  कोरिया ! बैकुंठपुर/ लोकसभा चुनावों के बीच आज 6 अप्रैल को भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस खास मौके पर पार्टी संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में विधायक भईया लाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वप्रथम भारत माता,पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभ दिन की शुरुआत की गई ।

 

BJP इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के द्वारा जीतोड़ मेहनत कर केंद्र में भाजपा सरकार बनाने की शपथ ली गई। साथ ही आने वाले समय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने 400 पार का आंकड़ा एवं राम राज्य की स्थापना के लिए संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया। साथ ही उन्होंने कहा किभारतीय जनता पार्टी आज यानी 6 अप्रैल 2024 को अपना 45वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मना रही है। पार्टी की स्थापना आज के दिन 1980 में हुई थी।

वर्तमान समय में यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित होने वाली और 2 सीटों से 2024 तक 400 पार का लक्ष्य लेकर राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा आने वाले समय में कीर्तिमान स्थापित करेगी । अवगत करा दें की भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर कोरिया जिले के सभी भाजपा मंडलों में भी स्थापना दिवस की धूम रही और सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल कार्यकर्ताओं ने इस शुभ दिन को खुशी खुशी सम्मान पूर्वक आम जन के बीच मनाया ।

BJP  भाजपा के स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा,महिला मोर्चा सहित उपस्थित आमजन व भाजपाईयों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया कीभारतीय जनता पार्टी का आज 45 वां स्थापना दिवस है। साल 1980 में 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना हुई थी। उस वक्त जो पौधा रोपा गया था , तब शायद ही किसी ने यह सोचा था कि कुछ सालों बाद यह इतना विशाल पेड़ बनेगा ।

आज आलम ये है कि 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी 370 और एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर जीत का कीर्तिमान रचने के द्वार पर है । यह कहानी भारतीय जनसंघ की स्थापना से शुरू होती है। महात्मा गांधी की हत्या के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हिंदू महासभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने संघ के सहयोग से 21 अक्तूबर 1951 बीजेएस का गठन किया। कश्मीर की जेल में मुखर्जी की मौत हो गई। इसके बाद उपाध्यक्ष चंद्रमौली शर्मा को जनसंघ का अध्यक्ष बनाया गया।

 

BJP  उनके बाद प्रेमचंद्र डोगरा, आचार्य डीपी घोष, पीताम्बर दास, ए रामाराव, रघु वीरा, बच्छरास व्यास ने जनसंघ की कमान संभाली। साल 1966 में बलराज मधोक और 1967 में दीनदयाल उपाध्याय अध्यक्ष बने। इनके बाद 1972 तक अटल बिहारी बाजपेयी और 1977 तक लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष पद पर रहे । उन दिनों देश में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी। ऐसे में जनता पार्टी की सरकार में शामिल होने के लिए शर्त रखी गई कि विलय करना होगा। इस तरह जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हुआ।

 

जनता पार्टी सरकार में जनसंघ की तरफ से आडवाणी सूचना प्रसारण मंत्री बने थे। अटल बिहारी बाजपेयी विदेश मंत्री बनाए गए थे। मगर, कुछ समय बाद ही आपसी खींचतान के चलते 1979 में मोरारजी देसाई की सरकार गिर गई। इस स्थिति में जनता पार्टी के संघी नेताओं को नया प्लेटफॉर्म बनाने की जरूरत महसूस हुई। और तब आज के विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा, 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में एक नई राजनैतिक पार्टी के रूप में अस्तित्व में आई और स्थापना हुई और जिसके बाद भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता गया।

इसके बाद संयुक्त मोर्चा की 2 सरकारों के बाद मध्यावधि चुनावों के लिए एनडीए का गठन हुआ। इसे लेकर शिवसेना, समता पार्टी, बीजू जनता दल, अकाली दल और एआईडीएमके से समझौता हुआ। बीजेपी को 182 सीटें मिलीं और अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार पीएम बने। परंतु 13 महीने बाद बाजपेयी सरकार फिर से गिर गई। इसके बाद 1999 के चुनाव में भाजपा फिर से विजयी हुई।

 

एनडीए गठबंधन को 303 सीटें मिलीं। वाजपेयी के नेतृत्व में 5 साल सरकार चलाने का मौका मिला। 2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 138 सीटें ही मिलीं। लाल कृष्ण आडवाणी की अगुवाई में 2009 में 116 सीटें आईं। इसके बाद 2014 में 283 सीटों के साथ प्रचंड जीत से नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचा और भाजपा ने अकेले दम पर सरकार बनाई । जिसके बाद 2019 के आम चुनाव में भाजपा में ने 300 से ज्यादा सीट जीतकर पुनः इतिहास दोहराया ।

 

एनडीए ने 350 से ज्यादा सीटें जीतीं और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जो लोकतंत्र ,राष्ट्रवाद सहित राष्ट्र सेवक के रूप में लोकप्रियता के शिखर पर विराजमान हो चुकी है । तत्पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए अबकी बार 400 पार,फिर से मोदी सरकार सहित हम हैं मोदी परिवार का नारा दोहराया और भाजपा परिवार के सदस्यों की लगन,मेहनत और कर्मठता से 2024 में मोदी सरकार की जोरदार वापसी की अपील की और कोरबा लोकसभा प्रत्याशी लोकसभा सरोज पांडेय की कोरिया से रिकार्ड मतों की बढ़त के लिए संकल्प लिया।

Surguja Police ऑपरेशन विश्वास के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा धरपकड़ व गिरफ्तारी जारी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,अरुण जायसवाल,नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे,जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े,विमलकांत गुप्ता,पार्षद अनिल खटीक,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह,महामंत्री कुणाल जायसवाल,मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू,बसंत जायसवाल सहित बैकुंठपुर चरचा मंडल व जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU