BJP : भाजपा के द्वारा किया गया विशाल धरना प्रदर्शन,देखिये VIDEO

BJP :

BJP स्वास्थ्य सुविधाएं की लचर व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का बड़ा एलान 

 

BJP सक्ती -भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन नगरपालिका के सामने किया गया जिसमें मुख्य वक्ता कोरवा पूर्व महापौर जोगेश लांबा एवं जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला विधानसभा प्रभारी विकास केडिया , पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,के द्वारा भूपेश सरकार के खिलाफ बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं,

मनमाना बिजली बिल एवं कटौती और खाद, बीज की कमी को देखते हुए कहा सक्ती जिला बनने के बाबजूद यहां की स्वास्थ सेवाएं बद से बेहतर है।जब मातृशक्ति डिलेवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंचती है तो उनसे कहा जाता है यहां पर दवाइयों एवं डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण आप दूसरे हॉस्पिटल ले जाइए यहां पर डिलीवरी नहीं हो सकती एवं रात के समय हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं मिलती है।

यह सक्ती नवीन जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं की लचर व्यवस्था के खिलाफ बोले भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा ने कहा ऐसी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। जहां के कांग्रेस विधायक ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे जनता खुश हो सिर्फ एक काम किया है वह है सट्टा को बढ़ावा देना कुछ लोग उनके छत्रछाया में फल फूल रहे हैं।

यदि वह चाहते तो सक्ती में सट्टा बंद हो जाता। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला ने कहा ऐसे विधायक को बदलना है। उन्होंने ऐसा एक भी काम किया हो बता दे जो उन्होंने अच्छा कार्य किया है।

Beauty contest icon of india 2023 : आध्या वर्मा ( ईरा ) बनी किड्स आइकॉन ऑफ इंडिया 2023

कार्यक्रम में भाजपा जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लोकेश साहू पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, राम अवतार अग्रवाल, रमेश सिघानियां, भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री धर्म रात्रे आशा साव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल राम नरेश सिंह यादव , प्रेम पटेल, संतोष राठौर, प्रभात सिंह, घनश्याम साहू ,भुवन भास्कर यादव,अमन डालमिया, अभिषेक शर्मा, कमलेश जांगडे, श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, अन्नपूर्णा राठौर, संकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU