Bilaspur News : बिलासपुर जिले के ग्राम नेवरा में होगी पशु, पक्षी प्रदर्शनी, पशुधन विकास विभाग का आयोजन
Bilaspur News : बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड में पशुधन विकास विभाग पशु पक्षी प्रदर्शनी और पशु मेला का आयोजन करने जा रहा है। 24 सितंबर को आयोजित इस प्रदर्शनी में क्षेत्र के उच्च उत्पादन क्षमता वाले दुधारू गाय, भैंस, बकरी, सूअर मुर्गी, बत्तख, बटेर आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय किसान और पशुपालकों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है।
Bilaspur News : पशु चिकित्सा सेवाओं के संयुक्त संचालक ने किसानों और पशु पालकों से नेवरा गांव में आयोजित इस प्रदर्शनी को सफल बनाने और इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।