Bijapur Breaking : मतदान और मतगणना को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने ढेरों सबूतों के साथ बीजापुर कलेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, देखिये VIDEO

Bijapur Breaking :

Bijapur Breaking :  मतदान और मतगणना को लेकर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बीजापुर कलेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

 

 

Bijapur Breaking :  बीजापुर ! चुनाव परिणाम घोषित होने के 24 घंटे के भीतर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेंय पर कांग्रेस एजेंट के रूप में विधायक विक्रम के पक्ष में मतदान और मतगणना कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Bijapur Breaking :  छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव के परिणाम के साथ बीजापुर विधान सभा रोचक रहा भाजपा ने कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर जनादेश को कुचलने का आरोप लगाया है।

भाजपा दफतर में पत्रवार्ता में गागड़ा ने कहा कि कलेक्टर कटारा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की गरिमा को तार-तार करने का काम किया है।
उन्हें चुनाव लड़ने में दिलचस्पी है तो निःसंकोच यहां बस जाए और चुनाव लड़े, तब जनता बताएगी।
गागड़ा ने कहा कि आचार संहिता प्रभावशील होने से पहले से ही भाजपा कलेक्टर-एसपी के कृत्यों के मद्देनजर इन्हें चुनाव से पृथक रखने लगातार निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रही थी।

 

CG Politics सीएम चेहरा को लेकर रामविचार नेताम का आया बड़ा बयान , पढ़िए पूरी खबर

Bijapur Breaking :  कलेक्टर के विरूद्ध भाजपा के पास ढेरों सबूत है। महेश ने कहा कि बीजापुर में पिछले पांच सालों में कलेक्टर के मार्फत डीएमएफ समेत अन्य मदों में जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं, सबकी जांच कराई जाएगी। जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है, जिम्मेदार अफसर-कर्मी कतई बख्शे नहीं जाएंगे। भ्रष्टाचार कर जिले से बाहर जो भी कॉटेज-रिर्सोट बने हैं, जांच की आंच से वहां तक भी पहुंचेगी। गागड़ा ने दो टूक कहा कि जिन्होंने कांटा बोया है उनके हिस्से कांटे ही आएंगे। गागड़ा ने प्रशासन को यह चेतावनी भी दी कि बैक डेट से कोई चेक ना कटे और ना ही किसी तरह की राशि का आहरण हो।

 

बाइट _01 महेश गागड़ा पूर्व वन मंत्री बीजापुर

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU