Bijapur विधायक विक्रम मंडावी के आरोपो पर ठेकेदार व भाजपा नेता अजय सिंह का पलटवार 

Bijapur

Bijapur विधायक विक्रम मंडावी के आरोपो पर ठेकेदार व भाजपा नेता अजय सिंह का पलटवार 

 

 

Bijapur बीजापुर !  विधायक विक्रम मंडावी ने कल प्रेसवार्ता कर ठेकेदार एवं भाजपा नेता अजय सिंह पर आरोप लगाया कि ग्राम चिन्नागेलूर में बन रहे रपटा एवं एप्रोच रोड़ निर्माण कार्य मे भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। चिन्नागेलूर में जो एप्रोच रोड़ निर्माण किया गया उसकी खुदाई 1 फिट से कम की गई है साथ ही जो रपटा निर्माण किया गया है उसकी मोटाई भी कम है। विधायक ने आगे कहाँ इस संबंध में हमने कलेक्टर से जाँच कर उचित कार्यवाही की माँग की है।अगर कार्यवाही नही होती है तो कांग्रेस पार्टी चिन्नागेलूर में धरना देगी।

भाजपा नेता अजय सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि विधायक विक्रम मंडावी ने मेरे ऊपर जो आरोप लगाए है निराधार है,विक्रम विकास विरोधी है।विधायक विक्रम मंडावी 49 लाख के भ्रष्टाचार की बात करते है वो पूरा निर्माण कार्य ही 34 लाख रु का है,विधायक जी को आरोप लगाने से पहले पूरे तथ्य को जाँच लेना चाहिए था।संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के चलते काम रोका गया था।

अजय सिंह ने आगे बताया कि चिन्नागेलूर में 20% निर्माण कार्य ही हुआ है बाकी का काम होना शेष हैं साथ ही इस निर्माण की कोई भी राशि मुझे नही मिली है,तो इसे भ्रष्टाचार कैसे कह रहे है विधायक।

 

Saraipali Latest News स्वयंसेवकों ने दिव्यांग व वृद्धजन मतदाताओं का किया सहयोग

भ्रष्टाचार तो इनकी सरकार में हुआ था,जिनमे देवगुड़ी एवं अन्य कार्यो की जांच आने वाले दिनों में होगी और दोषियों पर कार्यवाही भी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU