(Bhopal News Today) भोपाल में साहित्यकारों को राष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार

(Bhopal News Today)

(Bhopal News Today) दीप प्रज्जवलन कर ‘लोकरंग’ उत्सव का शुभारंभ

(Bhopal News Today) भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित गणतंत्र का उत्सव ‘लोकरंग’ समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने साहित्यकारों को राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया। राज्यपाल पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर ‘लोकरंग’ उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने रविन्द्र भवन में कलात्मक दीपों की प्रदर्शनी ‘अभ्यर्थना’ का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनजातीय जीवन और शिल्प कला की जीवंत प्रस्तुतियों का भी प्रदर्शन किया गया।

(Bhopal News Today) राज्यपाल पटेल और मंत्री ठाकुर ने राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष 2021 से हिन्दी के क्षेत्र में सुदीर्घ उत्कृष्ट सृजनात्मक अवदान के लिए डॉ. श्याम सुन्दर दुबे को विभूषित किया। राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान वर्ष 2021 से हिन्दी साहित्य के शोधपरक लेखन और उत्कृष्ट सृजनात्मक सुदीर्घ अवदान के लिए डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त को विभूषित किया।राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान वर्ष 2021 से ललित निबंध के क्षेत्र में प्रासंगिक अध्ययनपरक अभिव्यक्ति के लिए डॉ. श्रीराम परिहार को सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय इकबाल सम्मान वर्ष 2021 डॉ. सैयद तकी हसन आबिदी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष 2021 से संस्था जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल, बरगांव डिंडोरी को समाज सेवा के क्षेत्र में बुनियादी एवं सार्थक सरोकारों को केन्द्र में रखकर किये जा रहे व्यावहारिक कार्यों के लिए विभूषित किया।

(Bhopal News Today) राज्यपाल पटेल और मंत्री ठाकुर ने संस्कृति विभाग के एम.पी. कल्चर ऐप का रिमोट का बटन दबा कर शुभारंभ किया। एम.पी. कल्चर ऐप में संस्कृति विभाग के आयोजनों की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम की लाइव लिंक भी ऐप में उपलब्ध रहेगी।

साथ ही प्रदेश की विभिन्न कला विधाओं की जानकारी भी ऐप से प्राप्त हो सकेगी। एम.पी. कल्चर ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU