Bhopal News : स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में इंदौर को मिला देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड

Bhopal News : भोपाल। : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिया पुरस्कार।

इंदौर-सूरत देश के सबसे स्वच्छ शहर

इंदौर लगातार 7वीं बार सिरमौर

स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 अवॉर्ड का ऐलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीएम डॉ. मोहन यादव को अवॉर्ड दिया

इंदौर के साथ सूरत संयुक्त रूप से नंबर-1

Bhopal News :स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मिला। इंदौर को लगातार 7वीं बार ये अवॉर्ड मिला है। मप्र को देश के दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के भारत मण्डपम कन्वेंशन सेंटर में यह अवॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव को प्रदान किए।इस अवसर पर प्रदे

Bhopal News :सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे। इंदौर ने लगातार 7वीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम किया है। मप्र के महू को सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड का अवॉर्ड मिला है। इस बार कुल 9500 अंक का सर्वेक्षण हुआ है। भोपाल देश का पांचवां सबसे साफ शहर बना।

पिछलेसाल ये छठवें स्थान पर था। इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में सेवन स्टार रेटिंग मिली है। मप्र के महू को सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड डायरेक्टर जनरल जीएस राजेश्वरन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बनाए गए पोर्टल का लोकार्पण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU