Bhopal Breaking साफ सुथरा जीवन जीने वालों के लिए प्रेरणा है आडवाणी को भारत रत्न

Bhopal Breaking

Bhopal Breaking आडवाणी को भारत रत्न से सामाजिक जीवन में साफ जीवन वालों को मिलेगी प्रेरणा : यादव

Bhopal Breaking भोपाल !   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर आज कहा कि इस फैसले से सामाजिक जीवन में साफ सुथरा जीवन जीने वालों को प्रेरणा मिलेगी।

डॉ यादव ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि ये आनंद और हर्ष का विषय है। सामाजिक जीवन में साफ सुथरा जीवन जीने वालों को इससे प्रेरणा मिलेगी।

Bhopal Breaking  मुख्यमंत्री ने कहा कि आडवाणी ने पत्रकार के तौर पर लंबी यात्रा निभाई। राजनीति में प्रतिपक्ष में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है। आपातकाल में भी उन्होंने सेनानी की भूमिका को निभाया। इस बात को लेकर प्रसन्नता है कि भगवान राम को लेकर उन्होंने जनभावनाओं का नेतृत्व किया। उन्हीं के कारण पूरा देश भगवान राम के साथ खड़ा हुआ था। देश के गृहमंत्री के तौर पर पर भी  आडवाणी की बड़ी भूमिका रही।

Youth Congress State General Secretary अंतरिम बजट में किसानों युवाओं और महिलाओ के लिए कुछ भी नहीं ख़ास

Bhopal Breaking  इसके पहले उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। श्रद्धेय आडवाणी जी का जीवन हम सभी के लिए साहस, त्याग, देशप्रेम और राष्ट्रसेवा का एक अनूठा उदाहरण है। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन प्रेरणा पुंज के समान है। इस अभूतपूर्व निर्णय हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री  मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU