Bhopal Breaking : प्रियंका ने 100 झूठ में से एक सच बोला, कांग्रेस का विकास में विश्वास ही नहीं : शिवराज

Bhopal Breaking :

Bhopal Breaking : प्रियंका ने 100 झूठ में से एक सच बोला, कांग्रेस का विकास में विश्वास ही नहीं : शिवराज

Bhopal Breaking : भोपाल !  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए आज कहा कि  वाड्रा ने 100 झूठ में एक सच ये बोला कि उनके स्वर्गीय पिता राजीव गांधी ने अमेठी का कोई विकास नहीं किया।

CM  चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा, श्रीमती वाड्रा मध्यप्रदेश में आकर लगातार झूठ बोल रही है, लेकिन 100 झूठों में कल उन्होंने एक सच ये बोला कि उनके स्वर्गीय पिताजी ने भी अमेठी का विकास नहीं किया। कांग्रेस का विश्वास विकास में नहीं है।

Bhopal Breaking : उन्होंने आरोप लगाया कि जब ‘श्रीमान बंटाढार’ (दिग्विजय सिंह) प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब प्रदेश को उन्होंने तबाह और बर्बाद करके रख दिया था। ना सड़क थी, ना बिजली थी, ना पानी था, चारों तरफ केवल हाहाकार था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ये सच स्वीकार कर लिया कि कांग्रेस विकास नहीं करती। विकास केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही करती है।

South Assembly Raipur : दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने नागरिकों , छात्रों व खिलाड़ियों से भेट मुलाक़ात कर भाजपा सरकार लाने समर्थन देने निवेदन किया

प्रियंका गांधी वाड्रा कल प्रदेश के दमोह में चुनावी सभा को संबोधित करने आईं थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU