Bhopal Breaking : देशद्रोहियों को मध्यप्रदेश लाने पर कांग्रेस को आनी चाहिए शर्म, ये आदिवासियों का अपमान : शर्मा

Bhopal Breaking :

Bhopal Breaking : देशद्रोहियों को मध्यप्रदेश लाने पर कांग्रेस को आनी चाहिए शर्म, ये आदिवासियों का अपमान : शर्मा

Bhopal Breaking : भोपाल !   कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कन्हैया कुमार को आमंत्रित करने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए आज कहा कि ऐसे ‘देशद्रोहियों’ को मध्यप्रदेश बुलाने पर कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए और पार्टी ने ऐसा करके आदिवासियों का अपमान किया है।

श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि देशद्रोही कन्हैया कुमार को वे बताना चाहते हैं कि मध्यप्रदेश चंद्रशेखर आजाद, शंकर शाह, रघुनाथ शाह और टंट्या मामा जैसे क्रांतिकारियों की भूमि है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, जो ऐसे देशद्रोहियों को प्रदेश की भूमि पर आमंत्रित किया।

IT cell : योगेश योगी वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए भाजपा आईटी सेल जिला सह संयोजक
उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि कल वे आदिवासियों की बात कर रहे थे। क्या वे आदिवासियों का अपमान करने के लिए कन्हैया कुमार को लेकर आए थे। कन्हैया कुमार ने भारत माता को तोड़ने और टुकड़े-टुकड़े करने की बात कर पूरे देश में अभियान चलाया। कांग्रेस ने ऐसे लोगों को प्रदेश में लाने का काम किया, ये दुर्भाग्यजनक है।

IT cell : योगेश योगी वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए भाजपा आईटी सेल जिला सह संयोजक

कांग्रेस ने कल इंदौर में आदिवासी युवा महापंचायत की थी, जिसमें कन्हैया कुमार को भी आमंत्रित किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU