Bhopal Breaking : चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर शिवराज ने प्रसन्नता व्यक्त की

Bhopal Breaking :

Bhopal Breaking चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर शिवराज ने प्रसन्नता व्यक्त की

 

Bhopal Breaking भोपाल !  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के तीसरे चन्द्र मिशन ”चन्द्रयान-3” के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की संपूर्ण टीम और वैज्ञानिकों को बधाई दी है।


चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा, ”चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की ओर अपना भारत। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 की सफल लांचिंग के लिए इसरो की समस्त टीम को हृदय से बधाई देता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान गढ़ते हमारे इस नए मिशन पर दुनियाभर की नजर है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत सार्थक होगी, लैंडर सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और भारत के इस कीर्तिमान से चांद के विज्ञान को सारी दुनिया जानेगी।”

Prime Minister Narendra Modi : फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किये गए पीएम मोदी


राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU