Bhilai Breaking : महिलाओं के परिवार को समर्थ स्वस्थ और शिक्षित बनाना चाहते है कांग्रेस पार्टी :  नीता लोधी

Bhilai Breaking :

रमेश गुप्ता

 

Bhilai Breaking महिलाओं के परिवार को समर्थ स्वस्थ और शिक्षित बनाना चाहते है कांग्रेस पार्टी :  नीता लोधी

 

Bhilai Breaking भिलाई..दीपावली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी पूजा के दिन कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिये छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना लांच करने का निर्णय लिया।

Bhilai Breaking  पूर्व महापौर नीता लोधी ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद कांग्रेस प्रत्येक महिला को 15000 रु. प्रति वर्ष देगी। इसके लिये किसी महिला को फार्म भरने की आवश्यकता नही है।हम महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी बनाना चाहते है हम महिलाओं के परिवार को समर्थ स्वस्थ और शिक्षित भी बनाना चाहते है। हमारे घोषणा पत्र में इसका उल्लेख है।

Jammu and Kashmir जम्मू-कश्मीर: डोडा में बस गहरी खाई में गिरी, 30 की मौत, 22 घायल

हम उनको सक्षम बनाने के लिये गृह लक्ष्मी योजना के साथ उनके खर्च में कटौती के लिये महतारी न्याय योजना में सस्ती गैस देंगे। उनके परिवारों को 10 लाख तक इलाज और उनके बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था भी कांग्रेस की सरकार करेगी। हम महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ कर महिलाओं को समर्थ बनायेंगे।

Bhilai Breaking  भाजपा ने फार्म भरवा कर कूड़े में फेकवा दिया यह माताओं, बहनों का अपमान

 

Bhilai Breaking  पूर्व महापौर नीता लोधी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिलाओं को अंधेरे में रखकर उनका मत हासिल करने के लिये फार्म भरवाने का षडयंत्र की निंदा करते है। भाजपा ने महिलाओं से फार्म भरवा कर उसे बेशर्मी पूर्वक कूड़े कचरे में फेंक दिया। भाजपा का यह कृत्य महिलाओं के साथ असंवेदनशीलता है। उनकी भावनाओं से खेलना है साथ ही उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। महिलाओं का मोबाईल नंबर फार्म में भरवा रहे उसको कूड़े में फेक रहे कोई लफंगा या बदमाश किस्म का व्यक्ति उनके मोबाईल पर फोन कर तंग करेगा तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा लेगी यह बेहद ही निदंनीय है।

आयोजित इस पत्रकार वार्ता के दौरान अवधेश गौतम , पार्षद संदीप निरंकारी ,आर एस शर्मा, प्रदीप देवांगन ,दलेश्वरी साहू , संजीत चक्रवर्ती ,शोएब मोहम्मद खान ,गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU