Bhilai bjp cg ईडी की प्रेसनोट के साथ भाजपा सांसद विजय बघेल ,प्रेम प्रकाश,विद्यारतन ने सीएम को घेरा, अब इन्हें देना चाहिए इस्तीफा

Bhilai bjp cg

 Ramesh gupta

Bhilai bjp cg सांसद सरोज पाण्डेय ने दुर्ग में ली प्रेसवार्ता

Bhilai bjp cg
Bhilai bjp cg ईडी की प्रेसनोट के साथ भाजपा सांसद विजय बघेल ,प्रेम प्रकाश,विद्यारतन ने सीएम को घेरा, अब इन्हें देना चाहिए इस्तीफा

Bhilai bjp cg भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रदेश में भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और विधायक विद्यारतन भसीन ने भिलाई एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम भूपेश बघेल को घेरा। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि ईडी ने जो प्रेसनोट जारी किया है उससे इनकी पोल खुल गई है। मुख्यमंत्री को अब नैतिकता के नाते इस्तीफा दे देना चाहिए।

https://jandhara24.com/news/118134/ind-vs-sa-1st-t20-live-score-african-batsman-out-for-9-runs-in-front-of-arshdeep-chahars-stormy-bowling/
Bhilai bjp cg सांसद बघेल ने इस दौरान यह भी बताया कि जिन अधिकारियों के बचाव में सीएम भूपेश बघेल दिख रहे हैं उनके घर से लाखों रुपए कैश व 4 किलो सोना मिला है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ती कहां से आई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। दिवाली से पहले डीए बढ़ाने की घोषणा की है लेकिन इसे कहां से देंगे यह देखना है। फिर इसके लिए लंबा कर्जा लेंगे।

Bhilai bjp cg
Bhilai bjp cg ईडी की प्रेसनोट के साथ भाजपा सांसद विजय बघेल ,प्रेम प्रकाश,विद्यारतन ने सीएम को घेरा, अब इन्हें देना चाहिए इस्तीफा

Bhilai bjp cg प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भी सीएम भूपेश बघेल को घेरा है। उन्होंने प्रदेश में चल रहे ऑनलाइन सट्टा को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि अधिकारियों के घर से बेहिसाब संपत्ति मिल रही है यह ईडी के प्रेस नोट से स्पष्ट हो गया है। प्रदेश की आम जनता का पैसा भूपेश सरकार के मंत्री व अफसर खा रहे हैं।

Bhilai bjp cg जो अफसर इनकी जी हुजूरी कर रहे हैं वे इनके चहेते हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार के सरंक्षण में भ्रष्टाचार हदें पार हो गई हैं। उन्होंने 25 रुपए प्रति टन की वसूली को लेकर बताया कि इस प्रकार की प्रदेश की सरकार कोयला पर भी कमीशन ले रही है। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक विद्यारतन भसीन ने भी मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया। भ्रष्टाचार करने के लिए सरकार ने सभी नियमों को ताक पर रख दिया है। आज की प्रेसवार्ता में भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, महामंत्री शंकरलाल देवांगन, शारदा गुप्ता आदि उपस्थित थे।

सांसद सरोज पाण्डेय ने दुर्ग में ली प्रेसवार्ता

Bhilai bjp cg
Bhilai bjp cg ईडी की प्रेसनोट के साथ भाजपा सांसद विजय बघेल ,प्रेम प्रकाश,विद्यारतन ने सीएम को घेरा, अब इन्हें देना चाहिए इस्तीफा

प्रदेश व्यापी प्रेसवार्ता की कड़ी में दुर्ग में राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने भी ईडी का प्रेसनोट दिखाया। सांसद सरोज पाण्डेय से सीएम भूपेश बघेल पर चौतरफा वार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दी है और इन्हें सरकार में रहने का अधिकार नहीं है।

Bhilai Corporation भिलाई निगम: बकायेदारों की सूची होगी तैयार, टैक्स नहीं देने वाले बकायेदारों पर होगी कुर्की की कार्रवाई

सांसद सरोज पाण्ड़ेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश अपने उन अफसरों की तरफदारी कर रहे हैं जिनके घर से अकूत संपत्ति मिली है। कोल परिवहन में जिस प्रकार की कमीशनखोरी हो रही छत्तीसगढ़ के लिए काला अध्याय है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU