Bhatapara News Today : काबू में रहेगा वजन

Bhatapara News Today :

राजकुमार मल  

Bhatapara News Today बाजरा में मिले अनोखे गुण

Bhatapara News Today भाटापारा- बरस, बस बीतने ही वाला है लेकिन हम अपना वजन कम करने का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं। चलिए, एक बार फिर से नए साल में बाजरा की दो अन्य प्रजातियों के साथ वजन घटाने की यात्रा के लिए तैयार रहें और छूटा लक्ष्य हासिल करें।

Bhatapara News Today आ रहा 2023 का साल बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। बीते कुछ बरस में इस पर हुए अनुसंधान के बाद जो सफलता मिली है और इसने जैसी लोकप्रियता हासिल की है, वह हैरत में डाल रही है। दरअसल बाजरा के सेवन ने जैसी बढ़त ली है उसके पीछे इसमें वजन कम करने के गुणों का होना मुख्य माना जा रहा है। इतना ही नहीं अनुसंधान के बाद दो ऐसी और प्रजाति बाजरा की मिली है, जो तुलनात्मक रूप से कहीं ज्यादा सशक्त है।

उच्च फाइबर

Bhatapara News Today  बाजरा की जो प्रजाति इस समय मिल रही है, उसमें उच्च फाइबर मिले हैं और विटामिन की जो मात्रा है, वह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। लंच और डिनर में पत्ते वाली सब्जियों के साथ इसका सेवन, बढ़ते वजन को न केवल नियंत्रण में रखता है बल्कि कम करने में भी सहायता करता है। सेवन इसीलिए लाभदायक है।

फॉक्सटेल बाजरा

बाजरा की ऐसी प्रजाति, जिसे मधुमेह रोगियों के लिए वरदान माना जा रहा है। विटामिन B-12 से भरपूर फॉक्सटेल बाजरा को तंत्रिका तंत्र को नियंत्रण में रखने वाला माना जा रहा है। इसके अलावा हृदय के सुचारू संचालन में भी इसका सहयोग अतुलनीय है। वजन घटाने की यात्रा में यह मजबूत जोड़ीदार साबित हो रहा है।

इसका साथ जरूरी

इसमें भी होता है उच्च फाइबर। कैल्शियम का होना, इस बाजरा को और भी मूल्यवान बनाता है, तो एंटीऑक्सीडेंटल जैसे महत्वपूर्ण मेडिशनल प्रॉपर्टीज की मौजूदगी इसे बेहद अहम बनाती है। वजन कम करने की तेज यात्रा में इसका साथ बेहद जरूरी माना जा रहा है। तो आइए बाजरा वर्ष 2023 को सफल बनाएं।

बहुमूल्य मोटा अनाज

बाजरा अपने आप में बहुमूल्य मोटा अनाज है। खानपान के बदलते दौर में इसका सेवन कई तरह की स्वास्थ्यगत समस्या से दूर रखेगा। सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें डायबिटीज को नियंत्रण में रखने का भी गुण हैं।
– डॉ एस आर पटेल, रिटायर्ड साइंटिस्ट, एग्रोनॉमी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU