Bhatapara Municipality : कहाँ है भाटापारा नगर पालिका का किंगमेकर..?

Bhatapara Municipality :

राजकुमार मल

Bhatapara Municipality :  सबसे बुरे दौर में भाटापारा नगर पालिका, कचरा के ढेर में मनाना पड़ा क्षेत्र का सबसे बड़ा उत्सव

 

Bhatapara Municipality :  भाटापारा– प्रतिवर्ष की तरह क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा अखंड राम नाम सप्ताह धूमधाम के साथ मनाया गया हर वर्ष की भांति इस बार भी भाटापारा विधानसभा क्षेत्र व आस पास के हजारों लोग ऐतिहासिक जुलूस में शामिल हुए।

लेकिन दुर्भाग्य है किनगर के सबसे प्रमुख पर्व अखंड रामनाम सप्ताह के अवसर पर भी छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नगर पालिका गंदगी के ढेर मे सड़ रही है, नेता प्रतिपक्ष व्यास नारायण यदु ने पालिका अध्यक्षा पर आरोप लगाया है कि भाटापारा नगर पालिका की वर्तमान अध्यक्षा इतिहास की सबसे निष्क्रिय नगर पालिका अध्यक्षा साबित हो गई है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया है।

विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल ने नगर पालिका के किंग मेकरो को आडे हाथों लेते हुए कहा कि, नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया द्वारा घोषणा की गई 5 करोड़ रुपए की सम्पूर्ण राशि को अब तक भाटापारा को क्यों नहीं दिला पाये? वही पालिका सफाई कर्मचारियों को कई महीनो से वेतन ना मिलने के कारण हडताल पर जाना पड़ा, जगह-जगह फैले कचरे के ढेर के कारण रामनाम सप्ताह जैसे पावन पर्व मे क्षेत्रवासियों को शर्मसार होना पड़ा । जबकि कांग्रेस के नेता पूरे भाटापारा शहर को नजर अंदाज कर बैनर पोस्टर की राजनीति मे लगे हुए है ।

नगर की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षण कराते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शहर के लोगो को स्वच्छ पानी नही मिल रहा,शहर की स्टीट लाइटे बंद है, शहर की नालियां बजबजा रही है, नाला सफाई के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है शहर में चारो ओर कचरों का अम्बार लगा है,स्व सहायता समूह की महिलाएं नगर पालिका के चक्कर काट रही हैं, नगर पालिका के बड़े निर्णय कमीशन देने वाले ठेकेदार ले रहे हैं.

T20 Batsman Suryakumar Yadav : सूर्य को सफल होने के लिये बदलना होगा माइंडसेट : डीविलियर्स

नगरपालिका के इन तथाकथित किंगमेकरो का अता पता नही है.काग्रेस नेताओं से प्रश्न है कि क्या नगरपालिका के किंगमेकर का तमगा लेकर केवल चुनावी दर्शन दोगे या नगर के लिए कुछ करोगे भी ? आने वाले विधानसभा चुनाव में भाटापारा क्षेत्र की जनता ऐसे किंग मेकर काग्रेस नेताओं को करारा जवाब देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU