Bharatiya Janata Party : अमानक व घटिया वर्मी कंपोस्ट को लेकर कोरिया भाजपा ने भूपेश सरकार पर बोला हल्ला

Bharatiya Janata Party

Bharatiya Janata Party : सैकड़ों भाजपाईयों ने रैली निकाल शहर में किया प्रदर्शन

 

 

Bharatiya Janata Party कोरिया बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी कोरिया द्वारा 17 अगस्त को कोरिया कलेक्टर कार्यालय से 3 सौ मीटर स्थित सहकारी समिति गोदाम के सामने आमसभा आयोजित कर राज्य भर में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा किसानों को दबाव पूर्वक अमानक और घटिया वर्मी कंपोस्ट थोपने या खरीदने को लेकर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

अवगत करा दें की प्रदेश भाजपा के आह्वान पर और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।

जिस मंच से जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के द्वारा कहा गया की प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ अंग्रेजी शासन की तरह शोषण नीति का हिटलर शाही चाबुक चलाया जा रहा है।

पूर्व की भाजपा सरकार किसानों को तरह तरह की योजनाओं का लाभ देती रही है।परंतु आज भूपेश सरकार ने उन सभी योजनाओं को ताला लगा दिया है।

Bharatiya Janata Party उन्होंने कहा की जहां एक तरफ धान समर्थन मूल्य जो केंद्र सरकार किसानों को 80 फीसदी राशि देती है तो वहीं ये सरकार हमारे किसान भाइयों को गुमराह करके खुद की शाबाशी का ढिंढोरा पीटती है।

जायसवाल ने सभा में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा की किसान भाइयों आपके लिए केंद्र की आपकी अपनी भाजपा सरकार ने सुनहरे अवसरों का पिटारा खोला दिया है।

बहुत ही कम मूल्य पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक खाद और बीज आपको उपलब्ध करा रही है।साथ ही आप सभी को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर अब ये कांग्रेस सरकार ब्लेक मेल नहीं कर पाएगी।तत्पश्चात कृष्ण बिहारी जायसवाल ने मंच से रैली का आगाज करते हुए सभा स्थल से रैली निकलवाई।

फिर सैकड़ों कार्यकर्ता और अन्यत्र से पधारे किसान मोर्चा के पदाधिकारियों सहित युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित बड़ी तादात में भाजपाई सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन रैली किए उसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे।

Chhattisgarh Congress : राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह  ने कुमारी शैलजा से की मुलाकात, पुत्र धर्मेंद्र सिंह के लिए मांगा टिकट 

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व कैबिनेट, मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,विधान सभा प्रभारी चिंटू राजपाल, संभाग प्रभारी टीकाराम पटेल, प्रदेश मंत्री एवं सरगुजा संभाग सह प्रभारी अनिल अग्रवाल,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री आकाश गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती इंदू पनेरिया,विधान सभा प्रभारी विश्वनाथ साहू,जिला प्रभारी अनिल तिवारी, जिला सह प्रभारी विजय राजवाड़े ,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवा यादव जी, कामतानाथ तिवारी रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU