Bhanupratappur latest news चंदा दो धंधा लो के तर्ज पर काम कर रही भाजपा-भूपेश बघेल

Bhanupratappur latest news

Bhanupratappur latest news पत्रकारों से हुए रूबरू पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

Bhanupratappur latest news भानुप्रतापपुर। लोकसभा चुनावी कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्रकारों से रूबरू हुए।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि केशकाल एवं कांकेर के कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात बुधवार को भानुप्रतापपुर आया हूँ।

इस दरम्यान पत्रकारों ने कई मुद्दे पर सवाल किए जिनमे ईवीएम मशीन गड़बड़ी, महादेव सट्टाएप,कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी, चंदा उगाही जैसे कई सवाल किए गए।

Bhanupratappur latest news पत्रकार ने सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश के भाजपा सरकार कहती है कि कांग्रेस हार के डर से बेवजह ईव्हीएम मशीन पर गड़बड़ी का आरोप लगाती रही है, इस पर श्री बघेल ने कहा कि ईव्हीएम मशीन मनुष्य के द्वारा निर्मित है, मशीन में हेराफेरी किये जाना संभव है। शिक्षित ब्यक्ति के लिए भी ईव्हीएम मशीन को बिना जानकारी के समझना मुश्किल है, जबकि बैलेट पेपर के माध्यम आसानी से समझा जा सकता है।

जब प्रदेश में हमारी सरकार थी तब 2019 में पारदर्षिता लाने के लिए नगरी निकाय का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराये गए।

कई वरिष्ठ कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए है इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा हार के डर से बेवजह परेशान करना इनकी आदत है। भाजपा में शामिल होने के पश्चात वही लोग वासिंग मशीन में धुलकर चकाचक हो जाते है।

महादेव सट्टा एप के सम्बंध में उन्होंने कहा कि सट्टा खिलाने वालो से भाजपा सरकार राशि ले रही है, वही जीएसटी शुल्क के रूप में केंद्र की भाजपा सरकार राशि ले रही है, जबकि हमे बेवजह परेशान किये जा रहे है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब सट्टा के खिलाफ़ हमने बड़ी कार्यवाही किये थे। सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर देश मे छत्तीसगढ़ ही एक मात्र राज्य है।

कांग्रेस पार्टी में भारी गुटबाजी होने की सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी गुटबाजी नही हो रहा है। बल्कि भाजपा में गुटबाजी की बात कही गई। कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के मेरे मित्र मोहन मंडावी को बेवजह बाहर का रास्ता दिखा दिया है,आखिर उनका क्या कसूर था। श्री मंडावी के द्वारा गाँव-गाँव मे जाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर लोगो को अच्छी संदेश दे रहा था।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उगाही करने वाली पार्टी है। चंदा दो धंधा लो कि तर्ज पार्टी काम कर रही है वही ईडी व सीसी केन्द्र सरकार की डराने व धमकाने संस्था बन कर रह गई है, जो केवल भाजपा के इशारों पर काम करते हुए लोगो को परेशान कर रही है।

Holi Milan Samaroh विधायक चातुरी नंद के साथ कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने खेली होली

उन्होंने कहा कि पिछले बातों को भूलकर कांग्रेस कार्यकर्ता नई उत्साह के साथ काम कर रही है। निश्चित ही हम प्रदेश में सभी सीटों पर परचम लहरायेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU